SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    उच्च शिक्षा में बेटियों का दखल बढ़ा:कॉलेज में बेटों से 1.39 लाख बेटियां ज्यादा, 10 साल में 96% नामांकन बढ़ा

    2 weeks ago

    प्रदेश के कॉलेजों में पहले बेटियों की संख्या बेटों से कम होती थी, लेकिन 10 साल पहले इसमें बदलाव शुरू हुआ और अब स्थिति बिल्कुल उलट है। वर्ष 2015-16 के बाद कॉलेज शिक्षा में बेटियों की संख्या में 96 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई तो बेटों की संख्या में महज 53 प्रतिशत। इसके चलते सरकारी और निजी कॉलेजों में बेटियों की संख्या बेटों से अधिक हो गई है। वर्ष 2015-16 में सरकारी कॉलेजों में बेटों की संख्या 3.82 लाख थी और बेटियों की 3.70 लाख। यानी 12 हजार बेटियां कम थीं। अब 2024-25 में बेटियों की संख्या बेटों से 1.39 लाख अधिक हो गई है। इन 10 सालों में बेटियों की संख्या 7.25 लाख तक पहुंच गई। बेटों की 5.86 लाख तक हो गई। वर्ष 2016-17 के बाद से लगातार कॉलेजों में बेटियों की संख्या बेटों से अधिक रही है। बेटों की संख्या में 2021 के बाद से लगातार गिरावट कॉलेज शिक्षा में 2021-22 में बेटों की संख्या 6.29 लाख तक पहुंच गई थी। संख्या लगातार बढ़ रही थी, लेकिन बढ़ती संख्या पर ब्रेक लग गया। वर्ष 2022-23 में घटकर 6.19 लाख, 2023-24 में 6.03 लाख और 2024-25 में घटकर 5.86 लाख रह गई। सरकारी स्कूलों में बेटों से बेटियां 5 लाख अधिक.... सरकारी स्कूलों में बेटियों की संख्या बेटों से 5 लाख अधिक है, जबकि निजी स्कूलों में 17 लाख कम है। सत्र 2024-25 के नामांकन को देखें तो सरकारी स्कूलों के कुल नामांकन 76 लाख 56 हजार 788 में बेटों की संख्या 35 लाख 89 हजार 439 है, जबकि बेटियों की 40 लाख 67 हजार 349 है। इस सत्र में निजी स्कूलों के कुल नामांकन 94 लाख 54 हजार 731 में बेटों की संख्या 55 लाख 57 हजार 887 है, जबकि बेटियों की 38 लाख 96 हजार 844 है। यह बेटों से करीब 17 लाख कम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनेसमैन की दूसरी पत्नी का मर्डर भतीजे ने किया था:घर में अकेली देख बनाना चाहता था अवैध संबंध, इनकार पर क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मारा
    Next Article
    अलवर के शोरूम में महिला का हंगामा, VIDEO:मैनेजर को थप्पड़ जड़ा, कांच पर पत्थर मारा; साथ आया युवक बोला- मंत्री का भतीजा हूं

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment