SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    10वीं बोर्ड में निशांत को 99.50%, जतिन को 99.17% अंक:रिजल्ट में 1.23% की ग्रोथ के साथ जोधपुर राज्य में 5वें स्थान पर

    18 hours ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार जोधपुर जिले का कुल पास प्रतिशत 96.48% रहा है, जो पिछले रिजल्ट से 1.23% ज्यादा है। इस ग्रोथ के साथ जोधपुर राज्य में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। गत वर्ष जोधपुर प्रदेश में 8वें नंबर पर था। इस बार के रिजल्ट में जोधपुर के सेंट ऑस्टिन स्कूल के निशांत कविया ने चार सब्जेक्ट (हिंदी, सोशल साइंस, मैथ्स और संस्कृत) में पूरे 100% अंकों के साथ कुल 99.50 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसी तरह, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित वरुण पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के जतिन सुथार ने 99.17% प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जतिन सुथार ने अर्जित किए 99.17% प्रतिशत अंक 99.17 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले वरुण पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट जतिन सुथार हैं। जतिन ने कहा- रेगुलर 8 घंटे की पढ़ाई की। कभी कोई स्ट्रेस नहीं लिया और परीक्षा के दौरान हेल्थ पर भी फोकस रखा, ताकि, बीमार ना पड़े। जतिन का लक्ष्य आईआईटी से बीटेक करना है। उसके पिता, राकेश सुथार ने बताया कि आज का दिन उनके लिए खुशी का मौका तो है, लेकिन गम इस बात का है कि वे बेटे की इस उपलब्धि का जश्न भी नहीं मना सकते क्योंकि, जतिन की नानी का कुछ समय पहले ही निधन हुआ है। जोधपुर जिले में रिजल्ट की 3 बड़ी बातें आपके प्राप्तांक 95% से ज्यादा हैं, तो हमें भेजें फोटो दैनिक भास्कर एप पर 10वीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले जोधपुर जिले के बच्चों की मार्कशीट की कॉपी और फोटो मोबाइल नंबर 9414176786 पर शेयर करें। इसमें स्टूडेंट का नाम, स्कूल का नाम, प्रतिशत जरूर लिखे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उदयपुर में कल बंद रहेगी 20 से ज्यादा बिजली बंद:बिजली निगम का मेंटेनेंस पावर कट, पढ़े प्रभावित इलाकों की सूची
    Next Article
    ड्राइवर के बेटे ने 98.50% अंक हासिल किए:10वीं बोर्ड में जयपुर की रिद्धिमा जांगिड़ के 99.67%, जयपुर टॉप 10 में नहीं बना पाया जगह

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment