SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    खैरथल में पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी:लाभार्थियों को बताए डिजिटल सशक्तिकरण और बाजार तक पहुंच के फायदे

    10 hours ago

    खैरथल में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एमएसएमई विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार, जयपुर और जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, खैरथल-तिजारा के संयुक्त तत्वावधान में महावर धर्मशाला, गोपाल दास कॉलोनी में हुआ। इसमें क्षेत्र के अनेक कारीगरों, उद्यमियों और लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागियों को केंद्र और राजस्थान सरकार की विभिन्न उद्यमिता विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कारीगरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे मीशो पर पंजीकरण, उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग, ब्रांडिंग और वित्तीय साक्षरता के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वक्ताओं ने बताया कि आधुनिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके कारीगर अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने और आय बढ़ाने में मदद करना है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती खैरथल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरुण डाटा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, खैरथल-तिजारा के महाप्रबंधक अभिनेन्द्र सैनी, एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक संजय चौधरी और बारबर एसोसिएशन, खैरथल के अध्यक्ष अनिल कुमार शामिल थे। कार्यक्रम का संयोजन एमएसएमई विकास कार्यालय, जयपुर के सहायक निदेशक गिरीश कुमार ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश में अनिवार्य वोटिंग के कानून का अभी प्रस्ताव नहीं:जयपुर सांसद के सवाल पर केंद्र का जवाब- अनिवार्य वोटिंग वाले 14 देश भी ढील दे रहे
    Next Article
    कथावाचक प्रदीप मिश्रा पास से मिलने वाली एंट्री पर बोले:कुर्सी छीनने का डर रहता है, लेकिन जमीन कोई नहीं छीन सकता; आखिरी दिन कथा के समय में बदलाव

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment