SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी ने नहीं लिया फैसला:हाईकोर्ट ने वीसी अल्पना कटेजा को नोटिस जारी करके पूछा- क्यों न अवमानना की कार्रवाई की जाए

    10 hours ago

    अदालती आदेश के बाद भी छात्रसंघ चुनाव पर फैसला नहीं लेने पर हाईकोर्ट ने आज राजस्थान यूनिवर्सिटी की वीसी अल्पना कटेजा को अवमानना नोटिस जारी किए है। जस्टिस आनंद शर्मा की बैंच ने छात्र नीरज खींचड़ की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान यूनिवर्सिटी प्रशासन से पूछा है कि क्यों न आपके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई अमल में लाई जाए। ये आदेश दिए थे याचिकाकर्ता के अधिवक्ता तुषार पंवार ने बताया- छात्रसंघ चुनाव बहाली से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 19 दिसंबर 2025 को राजस्थान यूनिवर्सिटी को निर्देश दिए थे कि वह 19 जनवरी को सभी स्टेकहोल्डर के साथ बैठक आयोजित करके 15 दिन के अंदर छात्रसंघ चुनाव कराने या नहीं कराने पर अपना फैसला ले। उन्होंने बताया- यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बैठक तो आयोजित की। लेकिन तय समय सीमा में किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया। जबकि हाईकोर्ट के आदेश में साफ उल्लेख था कि बैठक के बाद जो भी फैसला राजस्थान यूनिवर्सिटी प्रशासन ले, उसे अधिसूचित भी किया जाए। ऐसे में याचिकाकर्ता ने मांग की है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ अदालती आदेश की पालना नहीं करने पर अवमानना की कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंगनबाड़ी वर्कर के बेटे ने 98% हासिल किए:10वीं बोर्ड के रिजल्ट में 32वें नंबर पर रहा उदयपुर; पल्लवी और प्राची को मिले 97.67%
    Next Article
    मंत्री बोले-सैनिक की वर्दी नहीं, हौसला ही असली पहचान:राजस्थान के पहले एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर की शुरुआत, निकाली तिरंगा यात्रा

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment