SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड:तार से फंदा बनाकर पंखे पर लटका; पंजाब का रहने वाला था

    11 hours ago

    भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने मंगलवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने बिजली के तार का फंदा बनाया और पंखे से बांधकर लटक गया था। लेकिन कुछ देर बाद ही पंखा और तार टूटकर नीचे गिर गए, जिसके बाद युवक का शव बेड पर पड़ा मिला। घटना मंगलवार दोपहर गंगापुर चौराहे के पास रिद्धि-सिद्धि प्लाजा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर 'खोटा-सिक्का' नाम से चल रहे स्पा सेंटर में हुई। सेंटर के एक कमरे में सूरज (25) पुत्र रामचंद्र, निवासी मौजगढ़ खुइयां सरवर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) का शव बेड पर मिला। बिजली के तार से लगाया था फंदा गांधीनगर थाने की एएसआई मीना चौधरी का कहना है- मंगलवार की दोपहर 'खोटा-सिक्का' स्पा सेंटर में एक युवक के सुसाइड की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सेंटर की ही दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में युवक का शव बेड पर पड़ा था। जांच में सामने आया कि युवक ने बिजली के तार का फंदा बनाकर पंखे से लटककर सुसाइड किया था, लेकिन ज्यादा वजन या खिंचाव के कारण पंखा और तार टूट गए, जिससे शव सीधे पलंग पर आ गिरा। काफी देर तक रूम से बाहर नहीं आने पर स्टाफ मैनेजर को बुलाने गया। लेकिन गेट नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस ने गेट तोड़ तो युवक का शव बेड़ पर पड़ा मिला। फिलहाल शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है। उनके भीलवाड़ा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। एक महीने से स्पा में मैनेजर था पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल और पर्स बरामद हुआ। पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान सूरज (25) पुत्र रामचंद्र, निवासी मौजगढ़ खुइयां सरवर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि सूरज पिछले एक महीने से इस स्पा सेंटर पर मैनेजर के रूप में कार्य कर रहा था। फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिश्वतखोरी के आरोपी SHO और कॉन्स्टेबल की गिरफ्तारी की कहानी:ACB ने फोन सर्विलांस पर लेकर जानी प्लानिंग, हर व्यक्ति से 5-5 लाख की डिमांड की थी
    Next Article
    राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पेट्रोल-पंप पर खड़े वाहनों में लगी आग; हाईवे पर बिखरे व्यापारी के शव के टुकड़े; 94.23% रहा 10वीं का रिजल्ट

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment