SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला दलाल अरेस्ट:बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत लाकर होटल में चला रहा था सेक्स रैकेट

    11 hours ago

    जयपुर पुलिस की कार्रवाई में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मुख्य आरोपी मास्टर माइंड दलाल को गिरफ्तार किया गया है, जो लड़कियों को अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत लाकर होटल लीज पर लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था और अब पुलिस उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। इनामी बदमाश गुलबहार उर्फ राहुल (32) निवासी होलपारा आसाम हाल पोलोविक्ट्री विधायकपुरी को जयपुर से पकड़ा। बालिका गृह में दो नाबालिग लड़कियों को कराया था दाखिल डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया कि 29 जुलाई-2025 को एसोसिएशन फॉर वॉलटरी एक्शन जयपुर की सहायक परियोजना अधिकारी जया शशि शर्मा ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई। 26 जुलाई को बालिका गृह में दो नाबालिग लड़कियों को दाखिल करवाया गया था। एक साल पहले बांग्लादेश से अवैध रूप से लाया गया भारत काउसलिंग के दौरान एक लड़की ने बताया कि उसे पिछले एक साल पहले बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में राहुल नाम का दलाल लेकर आया था। दलाल राहुल की ओर से भारत में अंकलेश्वर फिर कोलकाता, चेन्नई और उसके बाद जयपुर लाकर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया। दो महीने पहले जयपुर में देह व्यापार के धंधे में धकेला दूसरी लड़की ने बताया कि दो महीने पहले अशोक नाम के व्यक्ति ने जयपुर में उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया। पुलिस की विशेष टीम का गठन कर फरार आरोपियों की तलाश की गई। फरार आरोपी राहुल दलाल पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात दबिश देकर इनामी बदमाश गुलबहार उर्फ राहुल को जयपुर के मानसरोवर स्थित इंडियन होटल में दबिश देकर पकड़ा। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल को लीज पर लेकर मेन आरोपी गुलबहार उर्फ राहुल देह व्यापार का काम करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजसमंद का रिजल्ट 95.86 प्रतिशत, छात्राएं फिर आगे:मंथन के 98.33 मार्क्स, दिव्या और आराध्य के दो सब्जेक्ट में 100 नंबर आए
    Next Article
    नाम, नंबर और प्रकृति अंकों में छिपा है आपकी लाइफ का कनेक्शन! जानें नंबरों का रहस्य?

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment