SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    नागणेच्या माता मंदिर में चैत्र नवरात्र पर ध्वजा चढ़ाई:दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, दिनभर गूंजते रहे माता के जयकारे

    10 hours ago

    बालोतरा के कल्याणपुर स्थित श्री नागणेच्या माता मंदिर (नागाणा) में चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन धार्मिक आयोजन हुए। मारवाड़ के इस प्रमुख आस्था केंद्र पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इन आयोजनों में जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली एनसीआर संत महामंडल के अध्यक्ष महंत नारायणगिरी जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जोधपुर से सैनाचार्य जी महाराज, गुरु महाराज श्री नृत्य गोपालराम जी महाराज और जसोल के श्री नर्बदेश्वर महादेव मंदिर के महंत गणेशपुरी जी महाराज भी मौजूद थे। यह धार्मिक अनुष्ठान जोधपुर के पूर्व नरेश गजसिंह द्वितीय और जसोल रावल किशन सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने नागणेच्या माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश व राष्ट्र की सुख-शांति, समृद्धि तथा प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विशेष हवन पूजन का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। जोधपुर के आचार्य अभिषेक जोशी और अन्य विद्वान आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार अनुष्ठान संपन्न करवाए। इस हवन यज्ञ में लोककल्याण, पर्यावरण शुद्धि और जनमानस के मंगल की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर त्रिभुवन सिंह, कालंद्री से कर्नल शंभू सिंह देवड़ा, हरिशचंद्र सिंह जसोल और सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नागौर में पुजारी का बेटा लाया 99:50 प्रतिशत:मैकेनिक के बेटे के आए 100 नंबर, दसवीं बोर्ड रिजल्ट में जिला टॉप फाइव में
    Next Article
    आंगनबाड़ी वर्कर के बेटे ने 98% हासिल किए:10वीं बोर्ड के रिजल्ट में 32वें नंबर पर रहा उदयपुर; पल्लवी और प्राची को मिले 97.67%

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment