SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    10वीं के रिजल्ट के बाद बच्चों संग नाचे पेरेंट्स:बाड़मेर के अभिषेक की 10वीं में 99%; बोले- फुटबॉलर बनना चाहता था, अब JEE दूंगा

    18 hours ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। बाड़मेर जिले का 10वीं का रिजल्ट 96.14 प्रतिशत रहा है। इस साल भी गर्ल्स ने बाजी मारी। बच्चियों का रिजल्ट 96.35 प्रतिशत रहा है। वहीं बॉयज का रिजल्ट 95.97 प्रतिशत रहा है। इस रिजल्ट के बाद स्कूल में स्टूडेंट, परिजनों ने डांस कर अपनी खुशी जाहिर की। 99 प्रतिशत नंबर लाने वाले अभिषेक चौधरी ने कहा- मैंने पढ़ाई में क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी पर फोकस किया। मेरा सपना था कि मैं फुटबॉलर बनूं। इसके साथ ही जेईई का एग्जाम दूंगा। अभिषेक ने बताया कि बोर्ड के एग्जाम से पहले वे सोशल मीडिया से दूर रहे। वहीं इस बार बाड़मेर जिले में कुल 29080 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इसमें 16258 बॉयज और 12822 गर्ल्स स्टूडेंट थे। इसमें 15960 बॉयज, 12715 गर्ल्स कुल 28675 स्टूडेंट एग्जाम देने पहुंचे। इसमें 17079 बच्चों के फर्स्ट डिवीजन, 9019 सेकेंड डिवीजन, 1469 थर्ड डिविजन से पास हुए है। बाड़मेर शहर की होली एंजेल स्कूल के स्टूडेंट के अभिषेक चौधरी के 99 प्रतिशत, गुंजन चौधरी के 98.67 प्रतिशत नंबर हासिल किए है। वहीं हर्षवर्धन के 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए है। दैनिक भास्कर एप पर दसवीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। इन वॉट्सऐप नंबरों पर भेजें डिटेल: 9414383984 आपको इस फॉर्मेट में भास्कर रिपोर्टर से ये जानकारी शेयर करनी है। नाम: स्कूल का नाम: प्रतिशत: मार्कशीट की फोटो: अपनी फोटो: पूरे प्रदेश के होनहारों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… स्कूल बस ड्राइवर की बेटी जिला टॉपर बनीं:पहली बार 12वीं से पहले आया 10वीं का रिजल्ट; कोटा में परिणाम देख डांस करने लगे स्टूडेंट अब ब्लॉग में देखिए 95% से ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों की डिटेल्स….
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर से किया जारी, 10 लाख छात्रों को इंतजार खत्म
    Next Article
    कोटपूतली में 3 घंटे बिजली कटौती:केशवाना लाइन मरम्मत के कारण पनियाला फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment