SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    10वीं में प्रियांश के 99%, बोले- सोशल मीडिया काफी मददगार:तुषार के 98.50 बने, पिता वेल्डर; पैर छूकर लिया आशीर्वाद

    23 hours ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। चित्तौड़गढ़ जिले में इस बार रिजल्ट 93.06 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल से करीब 1.98 प्रतिशत ज्यादा है। जिले का इस साल कुल परिणाम 93.06% रहा, जबकि 2025 में यह 91.08% और 2024 में 90.58% था। इस बार 16,600 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 16,302 परीक्षा में शामिल हुए और 15,171 सफल रहे। पिछले साल 16,558 में से 15,081 पास हुए थे। चित्तौड़गढ़ के श्री भुवनभानु सूरीश्वरी जैन उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र प्रियांश जोशी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रियांश का कहना है- सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह पढ़ाई में काफी मददगार साबित हो सकता है। अच्छी जानकारी का स्रोत बन सकता है। पढ़ाई से जुड़ी कई चीजें सीखने को मिल जाती है। प्रियांश ने बताया कि वे पीसीएम लेकर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उन्हें साइंस विषय सबसे ज्यादा पसंद है, खासकर केमिस्ट्री में उनकी विशेष रुचि है। वहीं एसएसटी विषय उन्हें थोड़ा कठिन लगता है, क्योंकि उसमें डेट याद रखना मुश्किल होता है। महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल, एकलिंगपुरा के छात्र तुषार सुथार ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं और मां गृहिणी हैं। प्रियांक और तुषार की तस्वीर… --- दैनिक भास्कर एप पर दसवीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। इन वॉट्सऐप नंबरों पर भेजें डिटेल: 9784482577 आपको इस फॉर्मेट में भास्कर रिपोर्टर से ये जानकारी शेयर करनी है। नाम: स्कूल का नाम: प्रतिशत: मार्कशीट की फोटो: अपनी फोटो: पूरे प्रदेश के होनहारों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… स्कूल बस ड्राइवर की बेटी जिला टॉपर बनीं:पहली बार 12वीं से पहले आया 10वीं का रिजल्ट; कोटा में परिणाम देख डांस करने लगे स्टूडेंट अब ब्लॉग में देखिए 95% से ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों की डिटेल्स….
    Click here to Read more
    Prev Article
    सवाईमाधोपुर का 10वीं का रिजल्ट 91.76% रहा:2 दिन पहले पिता का हुआ निधन, अब बेटे ने 97.50% अंक हासिल कर दी श्रद्धांजली
    Next Article
    10वीं बोर्ड में अजमेर की रजनी सोलंकी के 99.50%:जनरल स्टोर संचालक का बेटा 99.17% लाया, मोबाइल से दूर रहकर डॉक्टर की बेटी लाई 98.33% मार्क्स

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment