SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    27 साल पहले गोली मार कर मर्डर करने वाला पकड़ा:यूपी में परिवार के साथ छिपकर रह रहा था; पुलिस पहुंची तो 1 घंटा मामला समझाने में लग गए

    1 day ago

    जमीन विवाद से जुड़े गोली मार कर हत्या के मामले में 27 साल से फरार आरोपी माखन सिंह को पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 5 बजे आगरा से गिरफ्तार किया। आरोपी को साल 2005 में भगोड़ा घोषित किया गया था। वह पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अपने परिवार के साथ छिपकर रह रहा था। 4 दिन पहले मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम देर रात आगरा पहुंची। उस समय माखन सिंह परिवार के साथ घर में सो रहा था। दरवाजा खुलते ही परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि यह वही व्यक्ति नहीं है। इसके बाद पुलिस ने वारंट दिखाकर कानूनी स्थिति समझाई। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद आरोपी पुलिस के साथ जाने को तैयार हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह मामला भरतपुर के रूपवास थाने का है। चार दिन पहले मिला इनपुट, बनाई गई टीम ASI होरी लाल गुर्जर ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। चार दिन पहले सूचना मिली थी कि माखन सिंह आगरा के कंदौली इलाके में रह रहा है। इसके बाद मुखबिर के जरिए उसकी पहचान की पुष्टि की गई और टीम को दबिश के लिए रवाना किया गया। रात में घर पहुंची पुलिस, सो रहा था आरोपी पुलिस टीम देर रात आगरा पहुंची और माखन सिंह के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। उस समय आरोपी अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। दरवाजा खुलते ही परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और कहा, “आप कैसे ले जा सकते हैं, यह वही व्यक्ति नहीं है।” इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें वारंट दिखाया और कानूनी स्थिति समझाई। एक घंटे की समझाइश के बाद गिरफ्तारी परिजनों के विरोध के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें वारंट दिखाया और कानूनी स्थिति समझाई। माखन सिंह को भी वारंट दिखाया गया। करीब एक घंटे तक चली समझाइश के बाद आरोपी पुलिस के साथ आने के लिए तैयार हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 1992 में खेत विवाद में हुई थी हत्या ASI होरी लाल गुर्जर ने बताया कि मामला साल 1992 का है। रूपवास और यूपी के खेरागढ़ बॉर्डर के पास स्थित एक खेत को लेकर विवाद चल रहा था। शिवराम उस खेत पर खेती कर रहा था। इसी दौरान माखन सिंह अपने पिता नत्थी और चाचा गोकुला, करण सिंह व राम भरोसी के साथ मौके पर पहुंचा और शिवराम को खेती करने से मना किया। विरोध करने पर मारी गोली, मौके पर मौत जब शिवराम ने विरोध किया तो माखन सिंह ने कट्टा निकालकर उस पर गोली चला दी। गोली लगने से शिवराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें जमानत मिल गई। सजा का अंदेशा होते ही फरार हुआ माखन साल 1998 में कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने की स्थिति बनते ही माखन सिंह और उसका चाचा करण सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे और फरार हो गए। वहीं राम भरोसी और नत्थी सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जेल में रहते हुए राम भरोसी की मौत हो गई, जबकि फरारी के दौरान करीब 15 साल पहले करण सिंह की भी मृत्यु हो चुकी है। 500 रुपए इनाम, 2005 में भगोड़ा घोषित माखन सिंह पर साल 1998 में 500 रुपए का इनाम रखा गया था, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। लगातार प्रयासों के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर साल 2005 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। अब 25 साल बाद पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घी-कारोबारी के घर मिला 5 करोड़ का सोना,35 लाख नकद:मालाणी डेयरी समूह पर आयकर विभाग की कार्रवाई, मकान सहित 5 ठिकानों पर रेड
    Next Article
    स्टूडेंट के सामने हाथ जोड़कर घुटनों पर बैठे लेक्चरर:बोले- स्कूल जाओ, ये ही सबसे बड़ी गुरु ​दक्षिणा, पैरों से लिपट फूट-फूटकर रोने लगी छात्रा

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment