SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    आंगनबाड़ी वर्कर के बेटे ने 98% हासिल किए:10वीं बोर्ड के रिजल्ट में 32वें नंबर पर रहा उदयपुर; पल्लवी और प्राची को मिले 97.67%

    18 hours ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया। उदयपुर जिले का रिजल्ट 91.56 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले साल 90.11 प्रतिशत रहा था। इस बार 1.45 फीसदी का इजाफा हुआ है। उदयपुर में खेरवाड़ा के अभिनंदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र युगल डोडा ने 98.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। डोडा को अंग्रेजी और मैथ में 100 में से 100 अंक मिले हैं। युगल के पिता रणछोड़ लाल ई-मित्र चलाते हैं और मां रेखा कुमारी मीणा आंगनबाड़ी वर्कर है। वहीं, झाड़ोल इंडस पब्लिक स्कूल की रंजना कुंवर ने 97.50 प्रतिशत, वल्लभनगर के खरसाण गांव की छात्रा पल्लवी मेनारिया के 97.67% प्रतिशत, टेलेंट एकेडमी स्कूल पु​ला की छात्रा प्राची नागदा ने भी 97.67 अंक हासिल किए हैं। उदयपुर जिले में रिजल्ट की 3 बड़ी बातें 1. प्रदेश में उदयपुर जिला रिजल्ट में 32 वें नंबर रहा और पिछले साल उदयपुर 37वें नंबर पर था। जिले की रैंकिंग में 5 अंक का सुधार हुआ है। 2. उदयपुर जिले में 30 हजार 123 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। इसमें 27581 पास हुए। इनमें 11378 फर्स्ट डिवीजन, 12890 सेकेंड डिवीजन और 3313 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। जिले में कुल 13378 लड़के पास हुए। 5046 छात्र फर्स्ट डिवीजन से, 6489 सेकेंड और 1843 थर्ड डिवीजन से पास हुए। इसी तरह 14203 छात्राएं पास हुईं। इनमें 6332 फर्स्ट, 6401 सेकेंड और 1470 थर्ड डिवीजन से पास हुईं। 3. बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया जा रहा है, दसवीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किया गया है। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। आपके 95% से ज्यादा नंबर तो हमें भेजें फोटो दैनिक भास्कर एप पर दसवीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले उदयपुर जिले के बच्चों की मार्कशीट की कॉपी और फोटो मोबाइल नंबर 9414394471 पर शेयर करें। इसमें छात्र का नाम, स्कूल का नाम, प्रतिशत जरूर साथ में लिखे। बोर्ड के रिजल्ट से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें… राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित:कानोड़ की दीक्षिता खटीक ने हासिल किए 96.17% अंक 10वीं के रिजल्ट को विस्तार से जानने के लिए ब्लॉग पढ़ें.....
    Click here to Read more
    Prev Article
    नागणेच्या माता मंदिर में चैत्र नवरात्र पर ध्वजा चढ़ाई:दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, दिनभर गूंजते रहे माता के जयकारे
    Next Article
    छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी ने नहीं लिया फैसला:हाईकोर्ट ने वीसी अल्पना कटेजा को नोटिस जारी करके पूछा- क्यों न अवमानना की कार्रवाई की जाए

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment