SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    अगरकर ने 2027 वर्ल्डकप तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग की:BCCI से रिक्वेस्ट की, 2023 में पद संभाला था; पहले भी मिल चुका है एक्सटेंशन

    6 days ago

    भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की इच्छा जताई है। उन्होंने इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से एक्सटेंशन मांगा है। अगरकर का मौजूदा कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है। 2025 IPL से पहले BCCI ने उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाकर जून 2026 तक कर दिया था। पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। अगरकर के कार्यकाल में भारत ने तीन खिताब जीते अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप और पिछले साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा, टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी। जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी। इसके अलावा टीम ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप खिताब भी डिफेंड किया। BCCI के मंजूरी का इंतजार रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुद्दे पर पहले ही चर्चा हो चुकी है। अब देखना यह है कि क्या BCCI अगरकर के रिक्वेस्ट को मंजूरी देता है या नहीं। हालांकि, बोर्ड के पास इस पद के लिए कोई मजबूत विकल्प नहीं है। भारतीय टीम के लिए अगली चुनौती वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप है। IPL 2025 से पहले कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया गया था पिछले साल एक रिपोर्ट आई थी उसके मुताबिक, अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले रिन्यू किया गया था। एक BCCI अधिकारी ने बताया, उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने खिताब जीते और बदलाव (टेस्ट और टी-20 में) भी देखा। BCCI ने उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 तक बढ़ा दिया था और उन्होंने कुछ महीने पहले इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं अगरकर करियर में 349 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 58, वनडे में 288 और टी-20 इंटरनेशनल में 3 विकेट लिए हैं। देखें उनके 3 रिकॉर्ड्स... -------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मेसी ने 900 गोल का आंकड़ा छुआ:रोनाल्डो के क्लब में शामिल, 1142 मैच में हासिल की उपलब्धि अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी आधिकारिक मैचों में 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम नैशविले एससी के खिलाफ कॉन्काकैफ (CONCACAF) चैंपियंस कप के दूसरे लेग में हासिल किया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वनडे वर्ल्डकप के लिए सिलेक्टर्स की नजर IPL पर:20 इंडियन प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट, मैच के दौरान परफॉर्मेंस-फिटनेस ट्रैक की जाएगी
    Next Article
    IPL में पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय:कमिंस बाहर तो ईशान ने कमान संभाली; 6 कैप्टन पहली ट्रॉफी जीतने की दौड़ में

    Related खेलकूद Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment