SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    डूंगरपुर में बेटियों ने बाजी मारी, 96.28% हुई पास:इंजीनियर के बेटे के 99.50 प्रतिशत बने, जिले में 95.75 फीसदी बच्चे पास

    18 hours ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 दसवीं का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर 1 बजे जारी किया गया। डूंगरपुर जिले का रिजल्ट पिछली बार के बराबर 95.75 प्रतिशत रहा है। पिछले साल बोर्ड का रिजल्ट 95.73% रहा था। जिले के रामगढ़ एक्सीलेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ईश्वर पाटीदार ने 99.50 पर्सेंट अंक हासिल किए है। पिता गोकुलराम पाटीदार एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है, जबकि मां मोगी देवी गृहिणी है। ईश्वर पाटीदार ने बताया कि वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहता है। डूंगरपुर जिले में इस बार दसवीं बोर्ड परीक्षा में 24 हजार 916 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 24 गहर 121 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। इसमें से 23 हजार 96 स्टूडेंट परीक्षा में पास हुए है। 13 हजार 769 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन, 8 हजार 198 सेकंड डिवीजन और 1 हजार 129 थर्ड डिवीजन पास हुए है। जिले का रिजल्ट 95.75 प्रतिशत रहा है। बेटियों ने बाजी मारी, 96.28% बेटियां पास दसवीं बोर्ड में इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी। जिले में इस बार 24 हजार 121 परीक्षार्थियों में से 12 हाजर 180 बेटियां परीक्षा में बैठी थी। इसमें से 11 हजार 727 बेटियां परीक्षा में पास हुई है। 7451 फर्स्ट डिवीजन, 3831 सेकंड डिवीजन ओर 445 थर्ड डिवीजन पास हुई। बेटियों का रिजल्ट 96.28 % रहा है। वही, बेटों का रिजल्ट 95.21% रहा है। इस बार परीक्षा में 11 हजार 941 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 6318 फर्स्ट डिवीजन, 4367 सेकंड डिवीजन ओर 684 थर्ड डिवीजन पास हुए है। अगले साल से 2 बार होगा 10वीं का बोर्ड एग्जाम राजस्थान बोर्ड के नए सिस्टम के अनुसार- राजस्थान बोर्ड साल 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में 2 बार कराने वाला है। पहले सेशन की परीक्षा फरवरी और दूसरे सेशन की परीक्षा मई महीने में होगी। दोनों ही एग्जाम पूरे सिलेबस पर आधारित होंगे। इनमें स्टडी पैटर्न या एग्जाम प्लानिंग का कोई बदलाव नहीं होगा। पहला एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स दूसरे फेज में मैक्सिमम 3 सब्जेक्ट्स में अपने मार्क्स सुधारने के लिए एग्जाम दे सकते हैं। इसके लिए जिन स्टूडेंट्स ने पहला फेज पूरी तरह से मिस कर दिया है, वो दूसरे फेज में होने वाले बोर्ड एग्जाम में बैठ सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक वैलिड मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) का अप्रूवल लेना होगा। दोनों ही अटेम्प्ट्स के लिए एग्जामिनेशन फीस में कोई बदलाव नहीं होगा। RBSE इसके लिए 'बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट' का फॉर्मूला अपनाएगा। यानी दोनों अटेम्प्ट में से जिसमें भी बेहतर मार्क्स आए हैं, उसी के नंबर फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान शिव के बाद हनुमानजी की गगनचुंबी मूर्ति:रामनवमी पर होगा बजरंगबली की 131 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण
    Next Article
    उदयपुर में कल बंद रहेगी 20 से ज्यादा बिजली बंद:बिजली निगम का मेंटेनेंस पावर कट, पढ़े प्रभावित इलाकों की सूची

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment