SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    फायरबेस स्टूडियो से बनाएं एप, प्रोड्यूसर एआई से म्यूजिक:गूगल लैब्स के 35 एआई टूल्स, एप बनाएं, पढ़ाई करें, संगीत भी सीखें

    3 days ago

    अगर आपको एआई एक्सपेरिमेंट्स पसंद हैं तो गूगल लैब्स पर 35 एक्सपेरिमेंटल टूल्स मौजूद हैं, जो पढ़ाई से लेकर एप बनाने, म्यूजिक कंपोज करने और वर्चुअल ट्रैवल तक में आपकी मदद कर सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई टूल बिना किसी तकनीकी ज्ञान के भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। मूल गूगल लैब्स 2002 से 2011 तक मौजूद था, जहां जीमेल और गूगल मैप्स जैसे बड़े प्रोडक्ट्स को विकसित किया गया। बाद में इसे बंद कर दिया गया था। 2023 में इसे एआई एक्सपेरिमेंट के लिए दोबारा शुरू किया गया है। फायरबेस स्टूडियो से बनाएं फ्री में 5 मिनट में अपनी वेबसाइट, गूगल फ्लो से एनिमेशन वीडियोज प्रोड्यूसर एआई: अब म्यूजिक बनाना भी एआई के जरिए संभव - यह टूल टेक्स्ट से पूरा गाना बना सकता है। - गूगल डीपमाइंड के हाई-फिडेलिटी म्यूजिक मॉडल पर आधारित है यह टूल। - उदाहरण के लिए लिखें, मेरा नाम अमित है, मेरे नाम पर एक गाना बनाएं। इस प्रॉम्प्ट पर एआई आपके लिए पूरा म्यूजिक तैयार कर देगा। कैसे इस्तेमाल करें: producer.ai पर जाएं। गूगल फ्लो: बिना कैमरा के फिल्मी सीन तैयार करें... एनिमेशन बनाएं - यह प्रोफेशनल-जैसे वीडियो सीन बना सकता है। कैमरा मूवमेंट और शॉट्स नियंत्रित रहते हैं। - वियो 3 वीडियो मॉडल पर आधारित है। उदाहरण: आजकल सोशल मीडिया पर एनिमेटेडेट वीडियोज चर्चित हैं। एजुकेशन हो या एंटरटेनमेंट, इस तरह के वीडियोज यहां से बनाना आसान है। कैसे इस्तेमाल करें: गूगल लैब्स में Flow खोजें। टॉकिंग टूर्स इंडिया: घर बैठे ही ऐतिहासिक जगहों की सैर करें - गूगल स्ट्रीट व्यू और एआई गाइड का मिश्रण है। - जगहों का इतिहास और महत्व सुनाता है। - वर्चुअल विजिट जैसा अनुभव देता है। उदाहरण: टूल पर जाएं और किसी भी लोकेशन पर क्लिक करें। यह टूल उसकी कहानी सुनाता है। कैसे इस्तेमाल करें: Talking Tours India पर जाएं और मैप पर लोकेशन सिलेक्ट करें। फायरबेस स्टूडियो: एप बनाना अब डेवलपर का काम ही नहीं - यह क्लाउड-आधारित डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म है, जहां ब्राउजर में ही एप बना सकते हैं। कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं। एआई ही स्क्रीन, कोड और डेटाबेस तैयार करता है। - बस लिखें कि एक ऐसा एप बनाएं, जहां लोग अपनी फैमिली का निजी सोशल मीडिया बना सकें और इस पर एआई आपके लिए एप बना देगा। - डेवलपर्स को कई टूल्स में कोड, डेटाबेस और टेस्टिंग करनी पड़ती है, पर यहां सब एक जगह होता है। कहां इस्तेमाल करें: firebase.studio खोलें। प्रॉम्प्ट डालकर एप बनाएं। लिटिल लैंग्वेज सेशन: स्पैनिश से फ्रेंच तक, यहां पर नई भाषाएं सीखें - कैमरा से ऑब्जेक्ट पहचानकर शब्द बताता है। - AI से स्लैंग में बातचीत की प्रैक्टिस करता है। उदाहरण: फोन को किसी वस्तु पर रखें। एआई उस वस्तु का नाम आपकी चुनी भाषा में बता देगा। यह रियल वर्ल्ड उदाहरणों से सिखाता है। कहां इस्तेमाल करें: Little Language Lessons पर जाएं। ऑब्जेक्ट को स्कैन करें। मूविंग स्क्रिप्ट्स: संस्कृत लिपि को समझना आसान करता है - यह एआई आधारित विजुअल टूल देवनागरी अक्षरों की संरचना समझाता है। - अक्षरों को स्ट्रोक दर स्ट्रोक बनते हुए दिखाता है - आकार और बनावट का तर्क समझाता है। - उदाहरण: ॐ लिखते समय हर रेखा का प्रवाह और अर्थ दिखाया जाता है। यह इसी तरह नॉलेज देता है। कहां इस्तेमाल करें: Moving Scripts खोजें। लर्न योर वे: कठिन विषयों को क्विज-गेम्स के जरिए पढ़ने का विकल्प देगा - यह एआई टूल किसी भी कठिन विषय को आपकी समझ के मुताबिक बदल देता है…। जिस विषय या डॉक्यूमेंट को समझना है, उसे पेस्ट करें या अपलोड करें। क्विज हो या कोई खेल, बताएं कि आपको किस फॉर्म में आपको समझना है। कहां करें इस्तेमाल: Google Labs में Learn Your Way टाइप करें और इसे एक्सेस करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओप्पो का 7000mAh बैटरी वाला K14 फोन लॉन्च:50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, शुरुआती कीमत 17999 रुपए
    Next Article
    इंस्टाग्राम डीएम अब पहले जितना सुरक्षित नहीं रहेगा:8 मई से लागू यह नियम, यूजर्स के लिए क्या बदलेगा? एंड टु एंड एन्क्रिप्शन होगा बंद

    Related IT,Auto Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment