SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    मंत्री बोले-सैनिक की वर्दी नहीं, हौसला ही असली पहचान:राजस्थान के पहले एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर की शुरुआत, निकाली तिरंगा यात्रा

    12 hours ago

    कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि सैनिक की पहचान केवल वर्दी से नहीं बल्कि, उसके हौसले और संकल्प से होती है। उन्होंने मंगलवार को डीडवाना में राजस्थान के पहले एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर के लोकार्पण किया। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए बनाई गई इस सुविधा को समर्पित करते हुए कैबिनेट मंत्री राठौड़ लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकालने के साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया। देश की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों का योगदान अमूल्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि देश की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों का योगदान अमूल्य है। जिसे कभी नहीं बुलाया जा सकता है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपने अनुभव, अनुशासन और देशभक्ति से युवाओं को प्रेरित कर समाज में सक्रिय भूमिका निभाते रहें। इस दौरान वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों से बातचीत करते हुए राठौड़ ने कहा कि राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का जज्बा हमारे सेनानियों में आज भी कायम है। उन्होंने सैनिकों की पत्नियों से भी समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने का बात कही। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अस्पताल, कैंटीन जैसी सुविधाएं कर्नल राठौड़ ने बताया कि इस एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अस्पताल, कैंटीन और विश्राम गृह जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। जिससे उन्हें अलग-अलग कामकाज के लिए अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी देश को सजग और जागरूक योद्धाओं की जरूरत कर्नल राठौड़ ने आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति का जिक्र करते हुए कहा कि आज युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं लड़े जाते, बल्कि, तकनीक, साइबर अटैक और सूचना के माध्यम से भी संघर्ष होता है। ऐसे में देश को ऐसे सजग और जागरूक योद्धाओं की जरूरत है, जो अपने मनोबल और संकल्प से राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी ने नहीं लिया फैसला:हाईकोर्ट ने वीसी अल्पना कटेजा को नोटिस जारी करके पूछा- क्यों न अवमानना की कार्रवाई की जाए
    Next Article
    10वीं बोर्ड में जालोर की चंद्रिका के 99%:इंग्लिश और साइंस में 100 में से 100 नंबर मिले

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment