SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    राजसमंद का रिजल्ट 95.86 प्रतिशत, छात्राएं फिर आगे:मंथन के 98.33 मार्क्स, दिव्या और आराध्य के दो सब्जेक्ट में 100 नंबर आए

    18 hours ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली परीक्षा में प्रदेशभर में 10,68,109 विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजसमंद जिले में इस बार 95.86 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया, जिसमें छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। जिले में 14,822 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 14,209 सफल रहे। राजसमंद जिले में 10वीं परीक्षा के लिए कुल 15,126 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 14,822 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 7,182 छात्र और 7,640 छात्राएं थीं। जिले का कुल परिणाम 95.86 प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल 14,822 विद्यार्थियों में से 14,209 विद्यार्थी पास हुए है। छात्र मंथन खत्री ने 98.33% अंक हासिल किए हैं। वहीं मनीषा खरवड़ ने गणित और विज्ञान, छात्र आराध्य दाधीच ने विज्ञान और गणित, दिव्या लोहार ने विज्ञान और संस्कृत, तथा छवि जैन ने संस्कृत विषय में पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। छात्राओं का प्रदर्शन रहा बेहतर छात्राओं का पास प्रतिशत 96.36 रहा, जो छात्रों के 95.34 प्रतिशत से 1.02 प्रतिशत अधिक है। यह परिणाम एक बार फिर छात्राओं की बेहतर उपलब्धि को दिखाता है। छात्र-छात्राओं का श्रेणीवार परिणाम छात्रों में 2,963 ने प्रथम श्रेणी, 3,253 ने द्वितीय श्रेणी और 631 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की। वहीं छात्राओं में 3,897 ने प्रथम श्रेणी, 3,026 ने द्वितीय श्रेणी और 439 ने तृतीय श्रेणी हासिल की। पूरे जिले में 6,860 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 6,279 ने द्वितीय श्रेणी और 1,070 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की। पहली बार है, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी हुआ है। वहीं बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया गया है। दैनिक भास्कर एप पर दसवीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। इन वॉट्सऐप नंबरों पर भेजें डिटेल: 9166915111 आपको इस फॉर्मेट में भास्कर रिपोर्टर से ये जानकारी शेयर करनी है। नाम: स्कूल का नाम: प्रतिशत: मार्कशीट की फोटो: अपनी फोटो:
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांसवाड़ा की कीर्ति के 99.33% नंबर:बोलीं- UPSC देकर कलेक्टर बनना चाहती हूं, 6 घंटे पढ़ती थी
    Next Article
    नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला दलाल अरेस्ट:बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत लाकर होटल में चला रहा था सेक्स रैकेट

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment