SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का जारी हुआ शेड्यूल:वार्ड वार तैयार होगी मतदाता सूचियां, जानें- कब होगी फाइनल पब्लिश

    13 hours ago

    राजस्थान में इस साल नगरीय निकायों (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम) में चुनाव होने हैं। इन निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी। आयोग ने मंगलवार को 113 नगरीय निकायों की वोटर लिस्ट बनाने का शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के मुताबिक फाइनल वोटर लिस्ट 8 मई को प्रकाशित की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया- पूर्व में प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूचियों (1 जनवरी 2025) को आधार मानते हुए नगरीय निकायों की वार्डवार मतदाता सूचियां तैयार की जाएगी। इन सूचियों को अपडेट करना, दावा-आपत्तियों का निराकरण और अंतिम प्रकाशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। वार्डों का गठन, भागों का निर्धारण और निर्धारित मानकों के अनुरूप भागों का पुन समायोजन किया जाएगा। वहीं 1 जनवरी 2026 तक 18 साल पूरे करने वाला मतदाता अपना नाम जुड़वा सकेंगे। इन नगर निगम, परिषद और पालिकाओं की सूची होगी तैयार शेड्यूल के अनुसार प्रदेश के 40 जिलों की 2 नगर निगम, 15 नगर परिषद और 96 नगर पालिकाएं हैं। नगर निगम पाली और भीलवाड़ा के अलावा नगर परिषद कुचामन सिटी, सरदारशहर, करौली, डीग, गंगापुरसिटी, चौमूं, लालसोट, भिवाड़ी, जैसलमेर, फलोदी, सिरोही, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और प्रतापगढ़ शामिल हैं। इनके अलावा शेष नगर पालिकाएं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉन्स्टेबल की बेटी ने AI से सुलझाए सवाल:10वीं में किसान की बेटी के 99.83% नंबर आए; मजदूर मां के बेटे ने भी चौंकाया
    Next Article
    कोटा में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से हमला,VIDEO:ढाबे में तोड़फोड़, मालिक ने लगाया लूट का आरोप, 5 से ज्यादा घायल

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment