SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    नीमराना में AC बनाने वाली कंपनी में लगी आग:साढ़े चार घंटे में दमकल विभाग ने पाया काबू, करोड़ों का हुआ नुकसान

    1 day ago

    नीमराना उपखंड क्षेत्र के घीलौट औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रांस एसी कंपनी में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाने के लिए नीमराना इंडियन जोन से दो, जापानी जोन से एक, बहरोड़ नगर परिषद की एक, सोतनाला की एक, कोटपूतली की एक, शाहजहांपुर स्थित विकास ईकोटेक कंपनी की एक और एएलपी शाहजहांपुर कंपनी की घीलौट दमकल सहित कुल 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। साढ़े 4 घंटे में आग पर पाया काबू नीमराना इंडियन जोन फायर ऑफिसर मेघराज यादव और घीलौट दमकल केंद्र के प्रभारी मंजीत के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने लगभग साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। बस और ट्रेन के एसी बनाती है कंपनी यह कंपनी वोल्वो बसों और ट्रेनों के लिए एयर कंडीशनर (एसी) बनाने का काम करती है। आग की इस घटना में कंपनी को करोड़ों रुपये के भारी नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही नीमराना डीएसपी चारुल गुप्ता और शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवजात को कट्टे में डालकर कांटों में फेंका:शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे, हाथ-पैरों में चोट के निशान, रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग
    Next Article
    10वीं में जुड़वा बहनों के 98% नंबर आए:सब्जी बेचने वाले की बेटी के 98.67 प्रतिशत; कोटा में परिणाम देख डांस करने लगे स्टूडेंट

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment