SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    राजस्थान हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदलेगा:13 अप्रैल से सुबह 8 बजे से लगेगी कोर्ट, ग्रीष्मकालीन शेड्यूल जारी

    1 day ago

    राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों के समय में बदलाव किया गया है। आगामी 13 अप्रैल से अदालतों में ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी लागू हो जाएगी। इसके तहत अब अदालती कार्यवाही सुबह 8 बजे से शुरू होगी। यह नई व्यवस्था 28 जून तक पूरे प्रदेश में प्रभावी रहेगी। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के रजिस्ट्रार (प्रशासन) शिवानी सिंह की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। गर्मी के मौसम को देखते हुए अदालतों के न्यायिक और कार्यालय समय में यह बदलाव किया गया है। हाईकोर्ट का नया समय अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इस बीच सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक आधे घंटे का मध्यांतर (ब्रेक) रहेगा। वहीं, हाईकोर्ट के कार्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक तय किया गया है, जिसमें 10:30 से 10:45 बजे तक 15 मिनट का विश्राम दिया जाएगा। अधीनस्थ (ट्रायल) अदालतों का शेड्यूल प्रदेश की सभी ट्रायल या अधीनस्थ अदालतों में भी सुनवाई का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन अदालतों में सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक 15 मिनट का ब्रेक रहेगा। इन अदालतों के कार्यालय का कार्य सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा। पीठासीन अधिकारियों के लिए निर्देश हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी आदेशों में पीठासीन अधिकारियों (प्रिजाइडिंग ऑफिसर) के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। इसके तहत सभी पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 से 8 बजे तक और दोपहर 12:30 से 1 बजे तक अपने चैंबर में बैठकर प्रशासनिक कार्य निपटाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल खत्म होने की अफवाह पर पंपों पर भीड़:बीकानेर में उधार बंद की वजह से पंप बंद; दावा- अगले तीन महीने का स्टॉक
    Next Article
    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे:अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं, बॉडी को पोटली में बांधकर ले जाया गया

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment