SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    Tech Tips: बार-बार आ रही स्पैम कॉल ने कर दिया परेशान? ये हैं ब्लॉक करने के एकदम आसान तरीके

    16 hours ago

    How To Block Spam Calls: मोबाइल यूजर्स के लिए स्पैम कॉल सिरदर्दी का बड़ा कारण बन गई है. आप किसी जरूरी काम में लगे हैं, अचानक से फोन बजता है. फोन उठाने पर पता चलता है कि कोई कंपनी अपना कार्ड या स्कीम बेच रही है. इससे कई बार झुंझलाहट इतनी बढ़ जाती है कि लोग बिना सेव किए नंबरों से फोन उठाना बंद कर देते हैं. अगर आप भी स्पैम कॉल्स से परेशान हो चुके हैं तो हम आपको इन्हें ब्लॉक करने के तरीके बताने जा रहे हैं.

    कैसे ब्लॉक करें स्पैम कॉल्स?

    डू-नोट डिस्टर्ब सर्विस में करें रजिस्टर- टेलीकॉम कंपनियां डू-नोट डिस्टर्ब सर्विस ऑफर करती हैं. आप अपने मोबाइल नंबर पर यह सर्विस एक्टिवेट करवा सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को मैसेज भेजना होता है. कंपन की वेबसाइट पर जाकर भी आप यह काम कर सकते हैं.

    फोन के स्पैम फिल्टर को करें यूज- आजकल सैमसंग समेत कई कंपनियों के फोन में बिल्ट-इन स्पैम फिल्टर मिलते हैं. ये कुछ हद तक स्पैम कॉल को फिल्टर करने में मदद करते हैं. इनका यूज कर भी आप इस परेशानी से बच सकते हैं.

    स्पैम ब्लॉकिंग ऐप्स- गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर कई ऐसी थर्ड-पार्टी ऐप्स मौजूद हैं, जो कॉलर आइडेंटिफिकेशन की सुविधा देती हैं. इनकी मदद से स्पैम कॉल का पता चल जाता है और आप उस नंबर को ब्लॉक भी कर सकते हैं.

    स्पैम कॉलर की शिकायत का भी ऑप्शन

    अगर आपको किसी अनरजिस्टर्ड नंबर से स्पैम या मार्केटिंग कॉल्स आती हैं तो आप संचार साथी पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए संचार साथी पोर्टल पर जाएं और सिटीजन सेंट्रिक सर्विसेस पर टैप करें. इसके बाद 'रिपोर्ट सस्पेक्टेड एंड अनसॉलिस्टिड कमर्शियल कम्युनिकेशन' पर क्लिक करें. इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसमें अलग-अलग ऑप्शन में चुनें और फॉर्म सबमिट कर दें. ध्यान रहे कि शिकायत दर्ज करने के लिए आपके पास स्क्रीनशॉट होना चाहिए.

    ये भी पढ़ें-

    एक ही झटके में 'ऑफलाइन' हो जाएंगे कई देश, ईरान की इस धमकी के बाद लगने लगा है डर

    Click here to Read more
    Prev Article
    Jio, Airtel या Excitel! 300Mbps की स्पीड में कौन है बेस्ट? जानिए किसका ब्रॉडबैंड प्लान है वैल्यू फॉर मनी
    Next Article
    Tech Tips: घर बैठे कैसे अपडेट करें अपना आधार मोबाइल नंबर? यहां जानें स्टेप वाइज गाइड

    Related IT,Auto Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment