SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    वर्ल्ड अपडेट्स:वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में इजराइल दुनिया का 8वां सबसे खुशहाल देश, पाकिस्तान की रैंकिंग भारत से ऊपर

    1 week ago

    संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 जारी की है। इसमें लगातार 9वीं बार फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश बताया गया है। 147 देशों की सूची में पाकिस्तान 104वें नंबर पर है। वहीं भारत 116वें स्थान पर है। 2025 में भारत की रैंकिंग 118वीं थी। वहीं ढाई साल से जंग में फंसा इजराइल दुनिया का 8वां सबसे खुशहाल देश बताया गया है। लिस्ट में सबसे नीचे संघर्ष वाले देश हैं। अफगानिस्तान फिर से सबसे कम खुशहाल देश रहा, उसके ऊपर सिएरा लियोन और मलावी हैं। इस बार भी कोई भी अंग्रेजी बोलने वाला देश टॉप 10 में नहीं है। अमेरिका 23वें, कनाडा 25वें और ब्रिटेन 29वें स्थान पर हैं। फिनलैंड जैसे देशों की खुशी का कारण अच्छी आर्थिक स्थिति, बराबरी से संसाधनों का बंटवारा, मजबूत वेलफेयर सिस्टम और बेहतर जीवन स्तर है। रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा सोशल मीडिया इस्तेमाल से कई देशों में युवाओं की खुशी और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के टॉप 10 देश आज की अन्य बड़ी खबरें… चीन में भारत के राजदूत बने विक्रम दोराईस्वामी, प्रदीप रावत की जगह लेंगे वरिष्ठ राजनयिक विक्रम दोराईस्वामी को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विक्रम दोराईस्वामी 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं और फिलहाल यूनाइटेड किंगडम में भारत के हाई कमिश्नर के तौर पर कार्यरत हैं। दोराईस्वामी, प्रदीप कुमार रावत की जगह लेंगे। विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि दोराईस्वामी जल्द ही अपना नया पद संभालेंगे। कोर्ट के आदेश पर जेल में हुआ इमरान खान की आंख का चेकअप पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान दाईं आंख की गंभीर बीमारी CRVO (सेंट्रल रेटिनल वीन ऑक्लूजन) से जूझ रहे हैं। उनकी हालत को देखते हुए इस्लामाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर डॉक्टरों की एक टीम ने रावलपिंडी की आदियाला जेल में जाकर उनका मेडिकल चेकअप किया। पांच डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक उनकी आंख की जांच की। यह टीम सरकार द्वारा बनाए गए मेडिकल बोर्ड का हिस्सा है, जिसमें ईएनटी, कार्डियोलॉजी और आंखों के विशेषज्ञ शामिल हैं। मेडिकल बोर्ड जल्द ही अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेगा। पिछले दो महीनों में इमरान खान को इलाज के लिए दो बार पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया जा चुका है। सरकार के मुताबिक, इलाज के बाद उनकी आंख और नजर में कुछ सुधार हुआ है। वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि लंदन में रह रहे इमरान खान के बेटे बिना वीजा के पाकिस्तान आ सकते हैं, क्योंकि उनके पास NICOP कार्ड है। यह बयान इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ के उस दावे के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने वीजा मिलने में देरी की बात कही थी। पाकिस्तान में तेज बारिश और तूफान से 16 मौतें पाकिस्तान के कराची में बुधवार रात को हुई भारी बारिश और तूफान की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई। मृत लोगों की पहचान करने के लिए उनके शव को सिविल हॉस्पिटल और जिन्ना हॉस्पिटल ले जाया गया है। रेस्क्यू में जुटे एक सामाजिक संस्था इधि फाउंडेशन ने बताया कि शवों की पहचान के बाद परिवार वालों को सौंपे जा रहे हैं। जिन शवों की पहचान नहीं हो पाई है उन्हें संस्था के मुर्दाघर में ले जाया जाएगा। तेज बारिश की वजह से पूरे शहर में बाढ़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी ठप हो गई, तेज हवा की वजह से कई जगह पेड़ गिर गए जिससे शहर के मुख्य सड़के बंद हो गई। फिलहाल बचाव कार्य जारी हैं ताकि प्रभावित लोगों की मदद की जा सके और बंद सड़कों को साफ किया जा सके। इमरजेंसी स्टाफ घायलों की मदद कर रहे हैं और शवों को ले जाने का काम संभाल रहे हैं। अस्पतालों के बाहर एंबुलेंस तैनात हैं, ताकि राहत कार्य में मदद मिलती रहे। US, 12 और देशों से वीजा आवेदनों के लिए USD 15,000 तक के बॉन्ड की मांग करेगा अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि वह उन देशों की बढ़ती सूची में 12 और देशों को जोड़ रहा है जिनके नागरिकों को US वीजा के लिए आवेदन करने हेतु USD 15,000 तक के बॉन्ड जमा करने होंगे। 2 अप्रैल से प्रभावी, कंबोडिया, इथियोपिया, जॉर्जिया, ग्रेनाडा, लेसोथो, मॉरीशस, मंगोलिया, मोज़ाम्बिक, निकारागुआ, पापुआ न्यू गिनी, सेशेल्स और ट्यूनीशिया के पासपोर्ट धारकों को यह बॉन्ड जमा करना होगा। यह बॉन्ड तब वापस कर दिया जाता है जब वीजा आवेदन अस्वीकार हो जाता है, या यदि वीजा मिल जाता है, तो वह व्यक्ति वीजा की शर्तों का पालन करता है। यह जानकारी बुधवार को विदेश विभाग की वेबसाइट पर जारी एक नोटिस के अनुसार है। 2 अप्रैल के बाद, ऐसे 50 देश हो जाएंगे जिनके नागरिकों पर यह शर्त लागू होगी। इस शर्त को पिछले साल ट्रंप प्रशासन द्वारा लागू किया गया था, जब उसने वीजा की अवधि से ज्यादा रुकने वालों पर सख्ती बरती थी और बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासन को रोकने की दिशा में कदम उठाए थे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने एक दूसरे पर हमलों में अस्थायी रोक की घोषणा की अफगानिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद पर काबुल के एक पुनर्वास अस्पताल पर हमले में 400 लोगों को मारने का आरोप लगाने के एक दिन बाद, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने बुधवार को ईद-उल-फितर के मद्देनजर और सऊदी अरब, तुर्की तथा कतर के अनुरोध पर लड़ाई में अस्थायी रोक की घोषणा की। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने 'X' पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। यह घोषणा उनके देश द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में कथित तालिबान ठिकानों पर नए हमले किए जाने के कुछ घंटों बाद की गई। उन्होंने कहा, आने वाले इस्लामी त्योहार ईद-उल-फितर के मद्देनजर, अपनी पहल पर और साथ ही सऊदी अरब, कतर और तुर्की जैसे 'भाईचारे वाले इस्लामी देशों' के अनुरोध पर, पाकिस्तान ने चल रहे 'ऑपरेशन गजब-लिल-हक' के बीच एक अस्थायी रोक की घोषणा करने का फैसला किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया:हमले का वीडियो जारी किया; नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- अभी मैं जिंदा हूं
    Next Article
    कमजोर हो चुका ईरान युद्ध लंबा क्यों खींच रहा:सरेंडर से इनकार, जंग को महंगा बनाकर दुश्मन को झुकाने की कोशिश में जुटा

    Related International Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment