SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    VHP के राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे जोधपुर:सोजत में होने वाली कथा में लेंगे हिस्सा, संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण दौरा

    1 day ago

    विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार मंगलवार सुबह रेल मार्ग से जोधपुर पहुंचेंगे। विहिप राजस्थान प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल ने बताया- जोधपुर प्रांत प्रवास के दौरान डॉ. आलोक कुमार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार, राम मंदिर निर्माण प्रगति व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। दोपहर बाद वे सोजत में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी महाराज द्वारा चल रही श्रीराम कथा में शिरकत करेंगे। इसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। साथ ही क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों व समाज बंधुओं से भी भेंट करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लें प्रांत अध्यक्ष डॉ. गोयल ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लें। डॉ. आलोक कुमार का यह जोधपुर प्रवास विहिप के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि डॉक्टर आलोक कुमार विहिप के वरिष्ठ संगठनकर्ता व वकील के रूप में विपुल अनुभव रखते हैं। लंबे समय से विहिप के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत डॉ. कुमार ने अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वर्तमान में वे विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हिंदू संगठन विस्तार व सामाजिक कार्यों का संचालन कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की जेल:50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया, पुलिस को प्रभावी पैरवी से मिली सफलता
    Next Article
    श्रीगंगानगर में गांजा-अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:सादुलशहर-श्रीविजयनगर पुलिस ने गश्त को दौरान पकड़ा, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment