SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    ईरानी कप- विदर्भ दूसरी पारी में 232 पर ऑलआउट:रेस्ट ऑफ इंडिया को 361 रन का टारगेट दिया; अंशुल कम्बोज को 4 विकेट

    3 weeks ago

    ईरानी कप में रणजी चैंपियन विदर्भ मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार को मुकाबले के चौथे दिन विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को 361 रन का टारगेट दिया। टीम ने स्टंप्स तक रेस्ट ऑफ इंडिया के दो विकेट भी गिरा दिए। कप्तान रजत पाटीदार और ईशान किशन नाबाद लौटे है। नागपुर स्टेडियम में विदर्भ की दूसरी पारी 232 रन पर ऑलआउट हो गई। रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से अंशुल कम्बोज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पहली पारी टीम को 128 रन की बढ़त मिली थी। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम अपनी पहली पारी में 214 रन पर ही सिमट गई थी। नागपुर के VCA स्टेडियम में विदर्भ ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। अंशुल कम्बोज को 4 विकेट पेसर अंशुल कम्बोज ने दूसरी पारी में विदर्भ के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने ध्रुव शोरे, दानिश मालेवर, यश राठौर और कप्तान अक्षय वाडकर को आउट किया। अंशुल के अलावा सारांश जैन, मानव सुथार, गुरनूर ब्रार को 2-2 विकेट मिले। विदर्भ ने पहले सेशन में 3 विकेट गंवाए चौथे दिन विदर्भ ने 96/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। दानिश मालेवार 16, यश राठौर 5 और ध्रुव शोरे 27 रन बनाकर आउट हो गए। रेस्ट ऑफ इंडिया अंशुल कंबोज ने 3 विकेट झटके। गुरनूर ब्रार और मानव सुथार को 1-1 विकेट मिला। तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया 214 पर ऑलआउट तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने 142/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मानव सुथार (1) दिन की पहली ही बॉल पर आउट हो गए। सारांश जैन 10, आकाश दीप 14 और गुरनूर बरार 13 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रजत पाटीदार 66 रन बनाकर आउट हुए। विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने 4 विकेट झटके। हर्ष दुबे और पार्थ रेखड़े ने 2-2 विकेट लिए। दर्शन नालकंडे और आदित्य ठाकुर को 1-1 विकेट मिला। दूसरी पारी में विदर्भ ने 2 विकेट खोकर 96 रन बना लिए। टीम से पहली पारी में सेंचुरी लगाने वाले अथर्व तायडे 15 ही रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अमन मोखाडे 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ध्रुव शोरे 24 और दानिश मालेवार 16 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। रेस्ट ऑफ इंडिया से मानव सुथार और गूरनूर बरार ने 1-1 विकेट लिया। पढ़ें पूरी खबर... दूसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की पारी बिखरी दूसरे दिन के दूसरे ही सेशन में रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी। अभिमन्यू ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। जुयाल 23 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद यश ढुल भी 11 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईश्वरन ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ पारी संभाली और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर... पहले दिन तायडे का शतक ईरानी कप के पहले दिन विदर्भ ने स्टंप्स तक 5 विकेट खोकर 280 रन बना लिए हैं। बुधवार को नागपुर स्टेडियम में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ विदर्भ ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। टीम से अथर्व तायडे ने नाबाद शतक लगाया। वहीं यश राठौर ने 91 रन की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर... ईरानी कप के बारे में जानिए ईरानी कप भारत का फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो हर साल रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम और शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) की टीम के बीच खेला जाता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस टूर्नामेंट का आयोजन कराता है। यह टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के बाद आयोजित किया जाता है और घरेलू क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का मौका देता है। ईरानी कप 1959-60 सीजन में रणजी ट्रॉफी की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए शुरू किया गया था। इसका नाम जाल आर ईरानी के सम्मान में रखा गया, जो लंबे समय तक BCCI के कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष रहे। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI विदर्भ- ध्रुव शोरे, अथर्व तायडे, अमन मोखडे, दानिश मालेवार, यश राठौर, अक्षय वाडकर (कप्तान/विकेटकीपर), पार्थ रेखड़े, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे और आदित्य ठाकर। रेस्ट ऑफ इंडिया- अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड, आर्यन जुयाल, रजत पाटीदार (कप्तान), यश धुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, आकाश दीप और गुरनूर ब्रार।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में 3 छात्राओं ने जीते मेडल:राजस्थान से भिवानी पहुंची, खुली जीप में निकाली विजयी परेड
    Next Article
    भारत ने वेस्टइंडीज से 77 साल का हिसाब चुकता किया:ढाई दिन में जीता अहमदाबाद टेस्ट, मैच में जडेजा की सेंचुरी और 4 विकेट

    Related खेलकूद Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment