SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    तूफान '​​​​​​​रागासा' से ताइवान में झील का बांध टूटा:6000 करोड़ लीटर पानी बहा; फिलीपींस में नए टाइफून 'बुआलोई' से 4 मौतें

    4 weeks ago

    साल के सबसे शक्तिशाली टाइफून 'रागासा' के कारण बीते 3 दिन फिलीपींस, ताइवान, हॉन्गकॉन्ग और चीन में भारी बारिश हुई। इससे यहां बाढ़ आ गई। इससे ताइवान में एक झील का बांध टूटने से 6000 करोड़ लीटर पानी बह गया। हॉन्गकॉन्ग में 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। साथ ही 197 मिमी बारिश हुई, जिससे 90 लोग घायल हुए थे। चीन में 53 हजार से ज्यादा पेड़ों को नुकसान पहुंचा और 56 हजार लोग बिना बिजली के रहे। 'रागासा' के बाद एक नया तूफान बुआलोई शुक्रवार तड़के फिलीपींस के सबसे बड़े द्वीप लुजोन पहुंचा। इससे यहां लैंडस्लाइड हुई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 4 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बुआलोई 135 किमी/घंटा की रफ्तार से दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ रहा है। यह तूफान वियतनाम की ओर बढ़ते हुए ज्यादा तीव्र हो सकता है। फिलीपींस मौसम ब्यूरो के अनुसार, इस साल फिलीपींस में आया ये 15वां टाइफून है। बुआलोई तूफान की 5 फुटेज... टाइफून रागासा से हुए नुकसान को जानिए... ताइवान में 14 लोगों की मौत हुई और 11 लोग लापता ताइवान में टाइफून रागासा का प्रभाव सबसे गंभीर रहा। तूफान के कारण मंगलवार को पूर्वी ताइवान के हुआलियन काउंटी में भारी बारिश हुई, जिसके कारण एक बैरियर झील (भूस्खलन से बनी झील) का बांध टूट गया। इस झील में लगभग 9000 करोड़ लीटर पानी था, जिसमें से 6000 करोड़ लीटर पानी गुआंगफू टाउनशिप में बह गया, जिससे भयानक बाढ़ आई। इस आपदा में 14 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं। इसके अलावा, 32 लोग घायल हुए हैं। हुआलियन में करीब 70 सेंटीमीटर (28 इंच) बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कें नदियों में बदल गईं और कई पुल बह गए। गुआंगफू टाउनशिप में बाढ़ ने घरों और वाहनों को बहा दिया। ताइवान के फायर सर्विस विभाग के अनुसार, बचाव दल भूस्खलन और मलबे के बीच फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। करीब 8,500 निवासियों में से 60% ने अपने घरों की ऊपरी मंजिलों पर शरण ली, जबकि बाकी लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए। फिलीपींस में 10 लाख लोगों को निकाला गया था ताइवान से पहले रागासा फिलीपींस के पनुइतान द्वीप से टकराया था, जिसके असर से भारी बारिश हुई और कई इलाकों में बाढ़ आ गई। भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं, जिसके चलते करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया था। तूफान के असर से फिलीपींस में 3 लोगों की मौत हुई। फिलीपींस में अब तूफान शांत है। प्रशासन ने बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस तूफान की स्पीड जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ी है और यहां हवाओं की स्पीड मैक्सिमम 270 किमी/घंटा रही। हॉन्गकॉन्ग में 90 लोग घायल हुए थे वहीं, हॉन्गकॉन्ग में 90 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। फुलर्टन ओशन पार्क होटल में समुद्र की लहरें कांच की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गईं, जिससे कई लोग बह गए। शहर में सैकड़ों पेड़ गिर गए, सड़कों पर पानी भर गया, 1 हजार से अधिक उड़ानें रद्द हुईं। हालांकि स्कूल और व्यवसाय फिर से खुल गए हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की मरम्मत जारी है। हॉन्गकॉन्ग में टाइफून रागासा ने बुधवार को तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ दस्तक दी। हॉन्गकॉन्ग ने इसे इस साल का सबसे खतरनाक तूफान करार दिया, जिसकी हवाओं की गति 195 किमी/घंटा तक थी। तूफान के कारण हॉन्गकॉन्ग में 197 मिमी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई। दर्जनों पेड़ उखड़ गए, एक फुटब्रिज की छत उड़ गई, और समुद्र तट पर एक जहाज के टकराने से कांच की रेलिंग टूट गई। एक लग्जरी होटल की लॉबी में पानी घुस गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चीन में टाइफून से 56 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल टाइफून रागासा ने बुधवार शाम को दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के हैलिंग द्वीप पर लैंड फॉल किया, जहां हवाओं की स्पीड 144 किमी/घंटा थी। चुआनदाओ टाउन में हवाओं की गति 241 किमी/घंटा तक दर्ज की गई, जो जियांगमेन शहर में अब तक की सबसे तेज हवा है। गुआंगडोंग में 20 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। यहां कई शहरों में स्कूल, फैक्ट्रियां और ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां करीब 53 हजार से ज्यादा पेड़ों को नुकसान पहुंचा और 56 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई। चीन सरकार ने आपदा राहत के लिए लगभग 150 मिलियन युआन (लगभग ₹1,800 करोड़) आवंटित किए हैं। चीन की मौसम ब्यूरो ने रागासा को 'तूफानों का राजा' कहा है। रागासा एक फिलिपिनो शब्द है, जिसका मतलब 'जुनूनी' होता है। साइक्लोन के बारे में जानिए... -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... साल का सबसे ताकतवर तूफान रागासा हॉन्गकॉन्ग पहुंचा, 15 PHOTOS: हवा की रफ्तार 200kmph, इससे ताइवान में 17 मौतें; चीन ने 20 लाख लोगों को हटाया साल का सबसे खतरनाक तूफान 'रागासा' मंगलवार को हॉन्गकॉन्ग पहुंचा। इस दौरान 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ आ गई। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ईरान-रूस में 25 अरब डॉलर की न्यूक्लियर डील, ईरान में 4 एटमी प्लांट बनेंगे
    Next Article
    ट्रम्प बोले- वेस्ट बैंक पर इजराइल का कब्जा मंजूर नहीं:मैं इसकी इजाजत नहीं दूंगा, अब बहुत हो चुका है; अगले हफ्ते अमेरिका जाएंगे नेतन्याहू

    Related International Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment