SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    10वीं बोर्ड में पूर्णिमा ने अर्जित किए 99 फीसदी:जिले में 91% फीसदी से अधिक स्टूडेंट पास, फर्स्ट डिविजन से पास होने वाले ज्यादा

    23 hours ago

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड के अजमेर ऑफिस से परिणाम जारी किया। इसमें जिले में 6016 छात्र फर्स्ट डिवीजन, 4520 सेकंड डिवीजन और 1456 थर्ड डिवीजन कुल छात्र 11992 पास हुए और परिणाम प्रतिशत 91.75 रहा। छात्राओं में 4556 प्रथम श्रेणी, 4271 द्वितीय श्रेणी और 1157 तृतीय श्रेणी से पास हुई। इस प्रकार कुल 9984 छात्राएं पास हुई, छात्राओं का परीक्षा परिणाम 90.14 प्रतिशत रहा। जिले में दसवीं के परीक्षा परिणाम में 10572 प्रथम श्रेणी से, 8791 द्वितीय श्रेणी से और 2613 तृतीय श्रेणी से पास हुए। इस प्रकार कुल 21 हजार 976 छात्र-छात्राएं पास हुए। परीक्षा परिणाम 91.01% रहा। इस वर्ष जिले में माध्यमिक (10वीं) परीक्षा के लिए कुल 24,674 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इन छात्रों के लिए 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) इन्द्रेश तिवाड़ी ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब परिणाम घोषित किया जा रहा है। विद्यार्थी परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बालोतरा में श्री ललिता महायज्ञ पूर्णाहुति और मंदिर प्राण प्रतिष्ठा:सीएम भजनलाल बोले - राजनीति हो या अन्य काम, धर्म हर जगह आवश्यक
    Next Article
    अलवर के कुश व कशिश के 99% से ऊपर नंबर:सरकारी स्कूल की बेटियाें और मजदूरी करने वाली मां के बेटे का कमाल

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment