SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    बालोतरा में श्री ललिता महायज्ञ पूर्णाहुति और मंदिर प्राण प्रतिष्ठा:सीएम भजनलाल बोले - राजनीति हो या अन्य काम, धर्म हर जगह आवश्यक

    1 day ago

    श्री ललिता महायज्ञ पूर्णाहुति एवं सरस्वती माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह राजस्थान की धरा शौर्य, आस्था और भक्ति की त्रिवेणी साधु-संतों के आशीर्वाद से सनातन संस्कृति का हो रहा पुनर्जागरण - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बालोतरा के कनाना श्रीमठ में आयोजित श्री ललिता महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं मां सरस्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मंगलवार को हुआ। इस दौरान आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:40 बजे कनाना श्रीमठ पहुंचे, जहां प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री यज्ञशाला पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री ललिता महायज्ञ में विधि-विधान से आहुति दी। इसके पश्चात धर्मसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो गए। यज्ञ में आहुति देने के बाद मुख्यमंत्री धर्मसभा के लिए मंच पर पहुंचे। मंच पर मुख्यमंत्री का दुपट्टा ओढ़ाकर व साफा पहनाकर स्वागत किया। राजनीति हो या अन्य कार्य, धर्म आवश्यक - सीएम भजनलाल शर्मा इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा - राजनीति हो या अन्य कार्य, धर्म आवश्यक है। धर्म के अभाव में कोई भी कार्य ठीक से नहीं हो सकता। धर्मपरायण होने पर ही सिद्धियां प्राप्त होती हैं और उसी से उत्कृष्ट समाज एवं राष्ट्र की स्थापना संभव है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरा शौर्य, आस्था और भक्ति की त्रिवेणी है, जहां साधु-संतों के आशीर्वाद से सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हो रहा है। ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को विरासत से जोड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने देश में धार्मिक-सांस्कृतिक परिदृश्य में हुए परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए कहा कि तीर्थ स्थलों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सनातन के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत राजस्थान दिवस को चौत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाने की परंपरा शुरू की गई है। वहीं, मंदिरों के विकास और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कनाना मठ के महंत परशुराम गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनकल्याण के सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.के. विश्नोई, विधायक हमीर सिंह भायल, महंत प्रतापपुरी, आदूराम मेघवाल, अरुण चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रमुख महंत, साधु-संत और आमजन मौजूद रहे। धर्मसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 3:00 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से जयपुर के लिए रवाना हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं बोर्ड में जालोर की चंद्रिका के 99%:इंग्लिश और साइंस में 100 में से 100 नंबर मिले
    Next Article
    10वीं बोर्ड में पूर्णिमा ने अर्जित किए 99 फीसदी:जिले में 91% फीसदी से अधिक स्टूडेंट पास, फर्स्ट डिविजन से पास होने वाले ज्यादा

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment