SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    41 जिलों में कोटा का रिजल्ट 39वें नंबर पर रहा:कृतिका के पांच सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर आए, 91.54% छात्राएं पास हुईं

    1 day ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणामों के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गृह जिला कोटा प्रदेश के 41 जिलों में 39वे नंबर पर रहा। कोटा जिले का रिजल्ट 89.25% रहा है। जबकि हाड़ौती संभाग के चार जिलों में कोटा सबसे अंतिम पायदान पर रहा। हाड़ौती संभाग में 90.21% रिजल्ट के साथ बूंदी जिला पहले स्थान पर, 89.94% के साथ झालावाड़ दूसरे, 89.72% रिजल्ट के साथ बारां जिला तीसरे नंबर पर रहा। हालांकि कोटा का रिजल्ट पिछले सालों के मुकाबले इस बार बेहतर रहा। साल 2025 में कोटा का रिजल्ट 87.89% रहा था, जो इस बार 1.35% बढ़कर 89.25% रहा। वहीं जिले में अब तक सामनेआए रिजल्ट के अनुसार विज्ञाननगर की रितिका जिले में दूसरी टॉपर है।रितिका को 98.17 प्रतिशत नंबर मिले है। जिसमें अंग्रेजी गणित में सौ नंबर है। कोटा के रिजल्ट से जुड़ी बड़ी बातें… पांच सालों में इस बार बेहतर रहा जिले परिणाम साल 2025 में जिले का रिजल्ट 87.90% रहा। जबकि साल 2024 में 87.89% रिजल्ट रहा था। साल 2023 में रिजल्ट 79.48 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। जो उस साल पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा था। साल 2022 में कोटा का रिजल्ट 74.18 प्रतिशत रहा था। 2021 में कोरोना के चलते परीक्षा नहीं हुई थी और प्रमोट के कारण कोटा का रिजल्ट 99.67 फीसदी था। इस साल परिणाम 89.25 फीसदी रहा। 95% से ज्यादा नंबर लाने वाले होनहारों की फोटो दैनिक भास्कर ऐप पर प्रकाशित होगी कोटा जिले के 95% या उससे ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स की फोटो दिए गए नंबर 8852001601 पर वॉटसएप कर सकते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स को अपना नाम, फोटो, मार्कशीट की कॉपी, माता-पिता और स्कूल का नाम इस मोबाइल नंबर पर भेजना है। इस फॉर्मेट में भेजें जानकारी… नाम : स्कूल का नाम और शहर/एरिया : कितने प्रतिशत : मार्कशीट की फोटो फोटो/वीडियो : बच्चे की परिवार के साथ, जश्न मनाते हुए एक्शन फोटो या वीडियो। 10वीं के रिजल्ट को विस्तार से जानने के लिए ब्लॉग पढ़ें.....
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं बोर्ड में अंकित जैन के 98.83%:साफा पहनाकर खिलाई मिठाई, जश्न मनाया; जिले का रिजल्ट 93.88 प्रतिशत
    Next Article
    सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन:अनाह से सरसों अनुसंधान केंद्र 2 सौ फुट चौड़ी होगी सड़क, सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment