SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन:अनाह से सरसों अनुसंधान केंद्र 2 सौ फुट चौड़ी होगी सड़क, सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

    17 hours ago

    भरतपुर के अनाह स्थित चामड़ माता के मंदिर से सरसों अनुसंधान केंद्र तक सड़क चौड़ीकरण का काम होना है। सड़क के दोनों तरफ से दुकानें और मकान तोड़े जाएंगे। जिससे कई व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। यह सड़क 2 सौ फुट चौड़ी की जा रही है। जिसको लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। कई परिवार होंगे बेघर व्यापार महासभा के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि चामड़ माता के मंदिर से सरसों अनुसंधान केंद्र तक सड़क को 2 सौ फुट चौड़ा किया जा रहा है। यह काम भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा किया जा रहा है। कई व्यापारी ऐसे हैं जिनके मकान और दुकानें टूट रहीं हैं। इस सड़क चौड़ीकरण के काम में कई व्यापारी बेरोजगार और कई परिवार बेघर हो जाएंगे। सरकार और प्रशासन के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ इसी के विरोध में आज सेवर स्थित जैन मंदिर पर व्यापारियों और कई परिवारों ने प्रशासन और सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। लोगों का कहना है कि वह भी भरतपुर का विकास चाहते हैं लेकिन, अपना विनाश नहीं चाहते। सरकार जिन मकानों और दुकानों को तोड़ रही है। उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा। सड़क के दोनों तरफ 100-100 फुट निर्माण तोड़ी जाएगी व्यापार महासभा के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ से 100-100 फुट निर्माण को तोड़ा जाएगा। यह व्यावहारिक रूप से गलत है। शहर में कई जगह सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सभी जगह की हालत ख़राब है। जहां सड़क चौड़ीकरण की जरूरत है वहां भी काम किया जा रहा है और, जहां जरूरत नहीं है वहां भी काम किया जा रहा है। पट्टे और रजिस्ट्री के बाद भी मुआवजा नहीं प्रशासन लोगों से यूडी टैक्स ले रही है। बिजली का बिल ले रही है। जिसमें सभी तरह के टैक्स लगाए हुए हैं। उसके बाद भी प्रशासन मुआवजा नहीं देना चाहता। जबकि सभी के पास पट्टे और रजिस्ट्री हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    41 जिलों में कोटा का रिजल्ट 39वें नंबर पर रहा:कृतिका के पांच सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर आए, 91.54% छात्राएं पास हुईं
    Next Article
    पिता की 2 साल पहले हार्ट अटैक से मौत:बेटा 10वीं में लाया 98%; बोला- IAS बनना चाहता हूं

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment