SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    जयपुर में टूटी सड़क और जाम नालियों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर आ रही शिकायतें, दो जगह सफाई और सीवर लाइन दुरुस्त

    1 day ago

    जयपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कहीं अधूरा सीवर कार्य जलभराव की वजह बन रहा है तो कहीं सड़क निर्माण बीच में ही छोड़ देने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जाम नालियां और पुराने पेड़ भी लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। नागरिकों ने इन समस्याओं को भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठाया। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभागों तक मामला पहुंचा और कुछ स्थानों पर कार्रवाई कर राहत भी दिलाई गई। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। पालीवाल विहार में अधूरा सीवर कार्य से परेशानी पालीवाल विहार निवासी नाजिम ने पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। सीवर लाइन का काम अधूरा होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। पंचवटी के पास अधूरी सड़क से बढ़ी मुश्किल सांगानेर मालपुरा रोड से गोवर्धन चौधरी ने पोस्ट कर बताया कि गोशाला रोड, पंचवटी के पास सड़क निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया है। अधूरी सड़क के कारण लोगों को रोजाना आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जय अंबे नगर में पुराना पेड़ बना खतरा जय अंबे नगर से सर्वेश्वर तिवाड़ी ने पोस्ट कर बताया कि उनके घर के पास करीब 28 साल पुराना पेड़ है, जो कभी भी गिर सकता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों में हादसे का डर बना हुआ है। करतारपुरा फाटक पर जाम नाली से जलभराव करतारपुरा फाटक से अनिल शर्मा ने शिकायत की कि नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रामगंज में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर रामगंज से जितेंद्र पंडित ने पोस्ट किया था कि वार्ड-79 में सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही थी, जिससे सड़क पर पानी भर गया था। मामला सामने आने के बाद टीम को मौके पर भेजकर सीवर लाइन को दुरुस्त किया गया और पानी निकासी सुनिश्चित की गई। हरिजन बस्ती में कचरा हटाकर मिली राहत हरिजन बस्ती से मोहित डागोरिया ने बताया था कि उनकी कॉलोनी में काफी समय से कचरा जमा था। शिकायत के बाद सफाई टीम ने मौके पर पहुंचकर कचरा उठवाया और क्षेत्र में सफाई करवाई, जिससे लोगों को गंदगी से राहत मिली। भगवान पचेड़वाल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ शहर में सफाई और सीवर से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भगवान पचेड़वाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने संबंधित टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित करवाई। इसके बाद कचरा हटाने और सीवर लाइन दुरुस्त करने का कार्य किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.पांच बत्ती में दिन में भी जलती रहीं स्ट्रीट लाइट:घाटगेट में जाम सीवर से सड़क पर बहा गंदा पानी; शिकायत के बाद झोटवाड़ा और सूरज नगर में सीवर लाइन दुरुस्त 2.हरमाड़ा में अधूरी सड़क से बढ़ी परेशानी:बनी-पार्क में लगा कचरे का ढ़ेर, भास्कर समाधान पर उठी आवाज, विजय बने 'पब्लिक के स्टार' 3.जयपुर में कचरा, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं:पाइपलाइन की दुरुस्त, मनोज मुद्गल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान में उठी ट्रैफिक, सीवर और लाइट की समस्याएं:दो जगह कचरा और नाले का हुआ समाधान, मनोज मुद्गल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार' 5.सांगानेर में गंदी नालियों से जनता परेशान:भट्ठा बस्ती में सड़क जर्जर, सफाई कराकर विजय लोट बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या:पानीपेच की इंद्रा कॉलोनी में कचरे का ढेर, मनीष कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.जयपुर में जनता सीवरेज, कचरे से परेशान:भास्कर समाधान के जरिए डेढ़ साल से टूटी सड़क बनी, संजीव वर्मा बने आज के पब्लिक के स्टार 8.कचरे के ढेर और सीवर लीकेज से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर पोस्ट के बाद स्ट्रीट लाइट ठीक, रूपाराम बने आज के 'पब्लिक के स्टार' 9.जयपुर के पार्क में गंदगी, सड़क पर बहता गंदा पानी:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद ठीक हुई समस्याएं, पंकज मीणा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 10.सड़क, बिजली और सीवर समस्याओं से जूझ रही जनता:भास्कर समाधान से मिली राहत, लेखराज डाबोडिया बने पब्लिक के स्टार
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजमेर में बस से सरकारी कर्मचारी का बैग चोरी:लेपटॉप और 10 हजार कैश रखा था, सीसीटीवी में दिखा चोर
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती,1KM दौड़ भी पूरी नहीं कर पा रहे युवक:40 प्रतिशत ही हो रहे पास, कल महिलाओं की रन होगी

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment