SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    होमगार्ड भर्ती,1KM दौड़ भी पूरी नहीं कर पा रहे युवक:40 प्रतिशत ही हो रहे पास, कल महिलाओं की रन होगी

    1 day ago

    अलवर पुलिस लाइन में चल रही होम गार्ड भर्ती में 50 प्रतिशत से ज्यादा युवक 1 KM की दौड़ भी पूरी नहीं कर पा रहे। रोजाना 4 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है। जिसमें से करीब 1 हजार उपस्थित होते हैं और दौड़ पास करने वालों की संख्या 300 से 400 के आसपास ही रहती है। भर्ती के 9वें दिन दौड़ पास करने वालों का यही औसत रहा है। 25 मार्च को इसी ग्राउंड पर महिला अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। उसके बाद दौसा जिले की भर्ती शुरू हो जाएगी। होम गार्ड भर्ती अधिकारी राजेंद्र कुमार जांगिड़ ने बताया कि 16 मार्च से भर्ती शुरू हुई थी। भर्ती के 9वें दिन भी 4 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिसमें से 1079 के आसपास अभ्यर्थी पहुंचे। 25 मार्च को महिलाओं की भर्ती है। उसके बाद दौसा की भर्ती शुरू होगी। भर्ती में पास होने वाले करीब 50 प्रतिशत के आसपास भी नहीं है। आधे युवक दौड़ में रह जाते हैं। होमगार्ड (गृह रक्षा) के 409 पदों पर अलवर व दौसा के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। अलवर-दौसा से 55 हजार अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट हरि सिंह यादव ने बताया कि गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र अलवर (जिला खैरथल-तिजारा व कोटपूतली-बहरोड को शामिल करते हुए) और दौसा के अभ्यर्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया- नामांकन प्रक्रिया में अलवर जिले के 322 और जिला दौसा के 87 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। दोनों जगहों से करीब 55 हजार 685 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन उपस्थित 30 प्रतिशत भी नहीं हो रहे हैं। ये खबर भी पढ़िए होमगार्ड भर्ती में 348 युवकों ने दौड़ पास की:2500 में से 906 ही पहुंचे; अलवर में 322 और दौसा के 87 पदों पर होनी है भर्ती
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयपुर में टूटी सड़क और जाम नालियों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर आ रही शिकायतें, दो जगह सफाई और सीवर लाइन दुरुस्त
    Next Article
    जयपुर की तरुशी राय बनीं मिस इंडिया राजस्थान-2026:अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व, मिस वर्ल्ड की दौड़ में हुईं शामिल

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment