SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    नागौर में पुजारी का बेटा लाया 99:50 प्रतिशत:मैकेनिक के बेटे के आए 100 नंबर, दसवीं बोर्ड रिजल्ट में जिला टॉप फाइव में

    18 hours ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। खींवसर के ऑक्सफ़ोर्ड सीनियर सेकंडरी के छात्र अभिषेक शर्मा ने 99.50 अंक हासिल किये हैं। अभिषेक के पिता एक मंदिर में पूजा पाठ का काम करते हैं और पार्ट टाइम एक कपड़े की दूकान में काम करते हैं। अभिषेक का लक्ष्य इंजिनियर बनने का है। मारवाड़ शिक्षण संस्थान अलाय के छात्र अमन ने 98.33 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं जबकि विष्णु को 94.50 प्रतिशत अंक मिले हैं।दोनों जुड़वां भाई हैं और पिता श्रवण राम किसान हैं। नागौर में किसान की बेटी लाई 97.50 प्रतिशत नंबर नागौर की वर्षा लालरिया ने 97.50 प्रतिशत नंबर हासिल किए है। वर्षा के पिता अविनाश किसान हैं। वर्षा ने विज्ञान में 100 जबकि संस्कृत और गणित में 99 अंक प्राप्त किये हैं। वर्षा रुण के राजस्थली विद्यापीठ स्कूल की छात्रा है। वहीं अक्षिता जैन ने 97.17 प्रतिशत नंबर लेकर आई है। ​अक्षिता गोटन के करणी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा है। पिता नरेश मेडिकल शॉप चलाते हैं। अक्षिता ने बताया कि आगे चलकर वो डॉक्टर बनना चाहती है। इधर, 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में नागौर जिले ने बाजी मारी है। नागौर जिले का परिणाम 97.09 प्रतिशत रहा और प्रदेश के टॉप फाइव जिले में है। इस साल बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को समाप्त हुई थीं, जिनमें कुल 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट शामिल हुए थे। वहीं नागौर जिले से करीब 27573 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था और 27107 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछला प्रदर्शन: वर्ष 2025 में नागौर जिले का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था और जिला 97.36% परिणाम के साथ पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा था। इस बार रिजल्ट को लेकर दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पहली बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया है। वहीं, बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च महीने में ही रिजल्ट घोषित किया गया है। इन नंबरों पर भेजें जानकारी : 9982347777 टॉपर्स को मिलेगा भास्कर पर प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर 10वीं बोर्ड में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के फोटो, वीडियो और इंटरव्यू प्रकाशित किए जाएंगे। इस फॉर्मेट में भेजें अपनी जानकारी भास्कर रिपोर्टर को नीचे दिए गए फॉर्मेट में अपनी डिटेल शेयर करें- नाम : स्टूडेंट के फोटो स्कूल का नाम: प्रतिशत: मार्कशीट की फोटो: गत पांच सालों में 10वीं बोर्ड रिजल्ट में नागौर नागौर और डीडवाना कुचामन जिले के छात्रों का प्रदर्शन
    Click here to Read more
    Prev Article
    कथावाचक प्रदीप मिश्रा पास से मिलने वाली एंट्री पर बोले:कुर्सी छीनने का डर रहता है, लेकिन जमीन कोई नहीं छीन सकता; आखिरी दिन कथा के समय में बदलाव
    Next Article
    नागणेच्या माता मंदिर में चैत्र नवरात्र पर ध्वजा चढ़ाई:दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, दिनभर गूंजते रहे माता के जयकारे

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment