SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पेट्रोल-पंप पर खड़े वाहनों में लगी आग; हाईवे पर बिखरे व्यापारी के शव के टुकड़े; 94.23% रहा 10वीं का रिजल्ट

    12 hours ago

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अजमेर से है। शिक्षा मंत्री ने 10वीं,8वीं और पांचवी के बोर्ड का रिजल्ट जारी किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. पहली बार 12वीं से पहले आया 10वीं का रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था। लड़कों का 93.63 व लड़कियों का 94.90% रिजल्ट रहा है। पूरी खबर पढ़ें 2. ग्रामीण LPG उपभोक्ता 25 दिन बाद ही करवा सकेंगे नई बुकिंग राजस्थान में अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद ही करा सकेंगे। करीब 10 दिन पहले कंपनियों ने रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए बुकिंग अवधि को बढ़ाकर 45 दिन किया था। पूरी खबर पढ़ें 3. किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे पाली में बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर शव ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर फेंक दिया गया। उसके ऊपर से अनगिनत गाड़ियां गुजर गईं, जिससे बॉडी के टुकड़े पूरी सड़क पर बिखर गए। पूरी खबर पढ़ें 4. 5वीं और 8वीं बोर्ड का 97% से ज्यादा रहा रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पूरी खबर पढ़ें 5. नवजात को कट्टे में डालकर कांटों में फेंका जालोर में एक नवजात झाड़ियों के बीच कांटों में पड़ा मिला। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सीमेंट के खाली कट्टे में रखे नवजात को निकाला। उसके शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे। रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. राजस्थान में मार्च के आखिरी तक जारी रहेगी बारिश राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 31 मार्च के बीच दो अलग-अलग ​वेदर सिस्टम की संभावना जताई है। हालांकि, आज मौसम साफ रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें 7. उधारी के रुपए मांगने पहुंचे युवक को जिंदा जलाया सवाई माधोपुर में उधार दिए रुपए मांगने पहुंचे युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। बुरी तरह झुलसे युवक को जिला हॉस्पिटल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में जयपुर लाते समय उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8. पेट्रोल पंप के बाहर खड़े वाहनों में लगी आग उदयपुर में पेट्रोल पंप के ठीक बाहर खड़े वाहनों में आग लग गई। 4 ऑटो रिक्शा और एक कार पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो जाता। हादसा पटेल सर्कल पर मंगलवार अल सुबह करीब 3 बजे का है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. एसपी के बंगले में घुसा 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा कोटा के बजरंग नगर इलाके में सिटी एसपी के सरकारी बंगले में देर रात अचानक एक करीब 6 फीट लंबा जहरीला ब्लैक कोबरा सांप निकल आया। सांप के दिखाई देने के साथ ही बंगले में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत स्नेक कैचर को बुलाया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. कल जेकेके में सोलफुल कव्वाली फेस्टिवल जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 25 मार्च को 'सोलफुल कव्वाली फेस्टिवल' आयोजित किया जाएगा। प्रदेशभर से कव्वाल शामिल होंगे और कलाम पेश करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड:तार से फंदा बनाकर पंखे पर लटका; पंजाब का रहने वाला था
    Next Article
    सीकर के किसान की बेटी ने किया राजस्थान टॉप:प्रियांशी के 99.83 प्रतिशत;97.43% रिजल्ट के साथ सीकर प्रदेश में तीसरे नंबर पर

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment