SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    सीकर के किसान की बेटी ने किया राजस्थान टॉप:प्रियांशी के 99.83 प्रतिशत;97.43% रिजल्ट के साथ सीकर प्रदेश में तीसरे नंबर पर

    18 hours ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं क्लास का रिजल्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी कर दिया। सीकर जिले में परीक्षा के लिए 46601 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इनमें से 25 हजार 966 लड़के और 20 हजार 635 लड़कियां रजिस्टर्ड थी। इनमें से 25 हजार 591 लड़के और 20 हजार 452 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए। कुल 46043 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। सीकर में 10वीं बोर्ड परीक्षा का कुल रिजल्ट 97.43 प्रतिशत रहा। सीकर के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा प्रियांशी ने 99.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सीकर के प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा, लोसल स्थित भारतीय पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी और मैट्रिक्स की यशस्वी ने 99 प्रतिशत नंबर अचीव किए हैं। सीकर में फर्स्ट डिवीजन से 17022, सेकेंड डिवीजन से 6964, थर्ड डिवीजन से 935 लड़के पास हुए। इनका रिजल्ट 97.38 प्रतिशत रहा। फर्स्ट डिवीजन से 15188, सेकेंड डिवीजन से 4267, थर्ड डिवीजन से 481 लड़कियां पास हुईं। लड़कियों का रिजल्ट 97.48 प्रतिशत रहा। बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया गया है। वहीं 10वीं का रिजल्ट 12वीं कक्षा से पहले जारी किया गया है। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट की 3 बड़ी बातें 1. पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट में गिरावट :सीकर में पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट में गिरावट आई है। पिछले साल जहां रिजल्ट 97.56% था वही इस बार रिजल्ट 97.43% हो गया। ऐसे में रिजल्ट में 0.13% की गिरावट आई है। 2. टॉपर्स में बेटियों को दबदबा : सीकर में टॉपर्स की बात करें तो लड़कों की बजाय लड़कियों ने बाजी मारी है। 99.83% के साथ प्रियांशी, 99% के साथ चेष्टा,99% के साथ यशस्वी टॉपर रही हैं। 3. रिजल्ट में सीकर तीसरे नंबर पर :दसवीं बोर्ड के रिजल्ट के मामले में सीकर जिला तीसरे नंबर पर रहा है। पहले नंबर पर झुंझुनूं 97.77,दूसरे नंबर पर डीडवाना-कुचामन 97.59,सीकर तीसरे नंबर पर 97.43% रिजल्ट रहा। किसान की बेटी के 99.83 %,कहा-टीवी,मोबाइल कुछ नहीं छोड़ा रिजल्ट में प्रियांशी सुंडा ने टॉप किया है। प्रियांशी ने 9983 हासिल किए हैं। प्रियांशी के पिता किसान है। प्रियांशी के अपने रिटायर्ड फौजी नाना के पास रहकर पढ़ाई की। प्रियांशी कहती है कि उसने पढ़ाई के दौरान मोबाइल और टीवी देखना नहीं छोड़ा। हालांकि एग्जाम टाइम इन्हें काम देखती थी। स्कूल में जो पढ़ाई होती उसे दोबारा घर पर आकर पढ़ लेती थी,इसी वजह से एग्जाम के वक्त पढ़ाई का ज्यादा प्रेशर नहीं रहा। लगातार चौथे साल सीकर का रिजल्ट 95% से ज्यादा दैनिक भास्कर एप पर भेजें सीकर के 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले होनहारों की फोटो दैनिक भास्कर एप पर दसवीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत और इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू पब्लिश किए जाएंगे। एग्जाम में 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले सीकर जिले के स्टूडेंट्स मोबाइल नंबर 8058948066 पर फोटो के साथ नाम, मार्कशीट की फोटो शेयर कर सकते हैं। इस फॉर्मेट में भेजें जानकारी… नाम : स्कूल का नाम और शहर/एरिया : कितने प्रतिशत : मार्कशीट की फोटो फोटो/वीडियो : बच्चे की परिवार के साथ, जश्न मनाते हुए एक्शन फोटो या वीडियो। सीकर जिले के अलग-अलग एरिया के रिजल्ट देखने के लिए नीचे क्लिक करें… राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियां रहीं अव्वल:किट्टू शर्मा को मिले 97.67 प्रतिशत अंक, दैनिक भास्कर एप पर देखें शहर के होनहार नीमकाथाना के राहुल के 98.50 प्रतिशत:पहली बार 12वीं से पहले जारी हुआ 10वीं का रिजल्ट, 94.23 प्रतिशत रहा रिजल्ट पाटन की परिधि को मिले 98.50% अंक:दैनिक भास्कर एप पर प्रकाशित होंगे होनहारों के फोटो, ऐसे देखें अपना रिजल्ट 10वीं बोर्ड में श्रीमाधोपुर की श्रेष्टा के 98.50% नंबर:अनुराग और रौनक को मिले 96% से ज्यादा अंक, इस बार 94.23 प्रतिशत बच्चे हुए पास
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पेट्रोल-पंप पर खड़े वाहनों में लगी आग; हाईवे पर बिखरे व्यापारी के शव के टुकड़े; 94.23% रहा 10वीं का रिजल्ट
    Next Article
    भगवान शिव के बाद हनुमानजी की गगनचुंबी मूर्ति:रामनवमी पर होगा बजरंगबली की 131 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment