SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    रिश्वतखोरी के आरोपी SHO और कॉन्स्टेबल की गिरफ्तारी की कहानी:ACB ने फोन सर्विलांस पर लेकर जानी प्लानिंग, हर व्यक्ति से 5-5 लाख की डिमांड की थी

    21 hours ago

    उदयपुर में रिश्वत लेने के आरोपी कॉन्स्टेबल भालाराम पटेल और थानाधिकारी (मांडवा) निर्मल कुमार खत्री को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 22 मार्च को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि यह रिश्वत एनडीपीएस एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगी गई थी। घूसखोरी के आरोपी पुलिसवालों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए फोन सर्विलांस पर लेकर एसीबी ने उनकी पूरी प्लानिंग जानी। हैरान करने वाली बात है कि मामले की जांच एसएचओ निर्मल खन्नी के पास नहीं थी। इसके बावजूद वह आरोपियों के परिवार को रिश्वत के लिए धमका रहा था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 20 मार्च को सीआई ने इलाके में सर्च के दौरान डोडा चूरा रिकवर किया था। इस संबंध में 2 एफआईआर दर्ज की गई थी। पहली एफआईआर मांडवा साडीफलां निवासी मानीया गमेती और दूसरी नदीफला निवासी नाथू गमेती के खिलाफ थी। दोनों के मकानों से लगभग 281 किलो डोटा-चूरा बरामद किया गया था। इसके बाद से दोनों फरार हो गए थे। थानाधिकारी निर्मल ने फरार नाथू और मानीया के परिजनों को पहले धमकाया। परिवार वाले रिश्वत देने के लिए राजी नहीं हुए तो सभी को एफआईआर में आरोपी बनाने की धमकी दी। कॉन्स्टेबल भालाराम पटेल भी आदिवासियों को धमकाने लगा। कॉन्स्टेबल ने केस में नहीं फंसाने के एवज में प्रत्येक व्यक्ति से 5-5 लाख रुपए की डिमांड की। आरोपियों के परिजनों ने पैसा नहीं होने की बात कही तो एसएचओ ने पुलिस गांव में भेज कर उन्हें धमकाया। 22 मार्च को कॉन्स्टेबल भालाराम पटेल ने आरोपियों के परिजनों को कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के 2 लाख नहीं दे रहे तो जेल जाने के लिए तैयार रहो। 22 मार्च को कसारी गांव पैसा लेकर आने की धमकी दी गई। आरोपियों के फोन सर्विलांस पर लिए एसीबी इंटेलिजेंस यूनिट की सीआई डॉक्टर सोनू शेखावत ने बताया कि उनकी टीम को जानकारी मिली कि मांडवा थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल एक परिवार को पैसों के लिए परेशान कर रहे हैं। शेखावत ने सीनियर अधिकारियों को जानकारी दी और एक टीम बनाई। उनकी टीम ने पीड़ित के घर पहुंच रिपोर्ट पर जांच शुरू कर गई। पीड़ित और आरोपियों के फोन कॉल सर्विलांस पर रख कर सुने गए। पहाड़ी पर नेटवर्क नहीं होने से परेशानी एसीबी ने 21 मार्च को शिकायत का सत्यापन करवा लिया था। पीड़ित को 1 लाख रुपए नकली और 7 लाख के डमी नोट दिए। पीड़ित 22 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे 8 लाख रुपए लेकर कसारी गांव पहुंचा। कॉन्स्टेबल भालाराम पटेल ने पीड़ित को एक पहाड़ी पर बुलाया। जिस पहाड़ी पर आरोपी कॉन्स्टेबल था, वहां मोबाइल नेटवर्क नहीं था। ऐसे में एसीबी की टीम परेशान हो गई क्योंकि उन्हें आगे के आदेश नहीं मिल रहे थे। इसी दौरान सीआई सोनू शेखावत ने लीड करते हुए कॉन्स्टेबल को पैसा लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। अपनी टीम को आवाज देकर मौके पर बुलाया। एसएचओ की पुष्टि के लिए पहाड़ पर आधा किमी चले पहाड़ी पर नेटवर्क की प्रॉब्लम होने के कारण सीआई शेखावत आरोपी कॉन्स्टेबल भालाराम पटेल को अपने साथ करीब आधा किलोमीटर तक पैदल लेकर गई। पहाड़ी पर नेटवर्क आने के बाद कॉन्स्टेबल को एसएचओ को फोन करने के लिए कहा। कॉन्स्टेबल ने फोन कर एसएचओ को कहा कि पैसा मिल गया है। कॉन्स्टेबल ने कहा- उनकी बाइक मांग रहे हैं। एसएचओ ने कहा बाइक दे दो। थाने पर ही तो खड़ी की है। कॉन्स्टेबल द्वारा सीआई से हुई बात की पुष्टि होने के बाद एक टीम थाने पहुंची। थाने के क्वार्टर से सीआई को डिटेन कर के थाने लाकर गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम जब एसएचओ निर्मल कुमार खत्री को लेकर थाने पहुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। खत्री जबरन बना रहा था पैसों के लिए परिवार पर दबाव एनडीपीएस एक्ट में केस मांडवा थाने में दर्ज किया गया था। इसकी जांच अन्य थाने को दे दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद भी एसएचओ खत्री आरोपियों के परिवार को रिश्वत के लिए धमका रहा था। ----- उदयपुर के रिश्वतकांड की यह खबर भी पढ़िए… रिश्वत के आरोपी कॉन्स्टेबल को पकड़ने 5KM पैदल चली ACB, घर और पहाड़ी पर छिपकर बैठी टीम उदयपुर में रिश्वत मांगने के आरोपी कॉन्स्टेबल भालाराम पटेल और थानाधिकारी (मांडवा) निर्मल कुमार खत्री को पकड़ने में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के पसीने छूट गए। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयपुर की तरुशी राय बनीं मिस इंडिया राजस्थान-2026:अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व, मिस वर्ल्ड की दौड़ में हुईं शामिल
    Next Article
    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड:तार से फंदा बनाकर पंखे पर लटका; पंजाब का रहने वाला था

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment