SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    जयपुर की तरुशी राय बनीं मिस इंडिया राजस्थान-2026:अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व, मिस वर्ल्ड की दौड़ में हुईं शामिल

    1 day ago

    मिस राजस्थान-2022 की विजेता तरुशी राय ने बड़ी सफलता हासिल की है। तरुशी ने सोमवार शाम को फेमिना मिस इंडिया राजस्थान-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ अब वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी और मिस वर्ल्ड की दौड़ में शामिल होंगीं। मिस राजस्थान के आयोजक और तरुशी राय के मेंटर योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता का यह 61वां वर्ष है। राजस्थान से चयनित होकर तरुशी राय ने इस उपलब्धि के साथ एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने बताया कि फेमिना मिस इंडिया की विजेता अंतरराष्ट्रीय मंच मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करती है। योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि पिछले साल भी मिस राजस्थान-2023 की विजेता वैष्णवी शर्मा ने फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का खिताब जीता था। इस साल मिस राजस्थान संगठन ने लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने बताया कि 24 साल की तरुशी राय एक मॉडल होने के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग के क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं। लगातार दूसरी बार मिस राजस्थान विजेता का फेमिना मिस इंडिया राजस्थान के लिए चयन होना संगठन के लिए गर्व की बात है। तरुशी राय ने बताया कि मिस इंडिया का ताज जीतना उनके जीवन का एक बड़ा सपना रहा है और इसके लिए वह लंबे समय से मेहनत कर रहीं हैं। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन करना है। तरुशी राय जयपुर के वैशाली नगर क्षेत्र की निवासी हैं। उनके पिता प्रहलाद राय लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता ममता राय पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। मिस इंडिया राजस्थान-2026 बनने के बाद तरुशी राय अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती,1KM दौड़ भी पूरी नहीं कर पा रहे युवक:40 प्रतिशत ही हो रहे पास, कल महिलाओं की रन होगी
    Next Article
    रिश्वतखोरी के आरोपी SHO और कॉन्स्टेबल की गिरफ्तारी की कहानी:ACB ने फोन सर्विलांस पर लेकर जानी प्लानिंग, हर व्यक्ति से 5-5 लाख की डिमांड की थी

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment