SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    सेंसेक्स 1372 अंक चढ़कर 74,068 पर बंद:निफ्टी में भी 400 अंकों की तेजी; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

    1 day ago

    शेयर बाजार में आज यानी 24 मार्च को तेजी रही। सेंसेक्स 1372 अंक (1.89%) की तेजी के साथ 74,068 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक (1.78%) की तेजी है, ये 22,912 पर पहुंच गया। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। बाजार में यह उछाल 1 बजे के आस-पास अल अरबिया की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घरेलू शेयर बाजार में तेजी की एक वजह ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेत भी रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों को 5 दिन के लिए अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है, जिसका असर भारतीय बाजार पर दिखा। मीडिया, ऑटो और प्राइवेट बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें… 1. एशियाई बाजार में भी तेजी 2. अमेरिकी बाजार में 23 मार्च को तेजी रही 3. क्रूड की कीमतें 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग में 5 दिन के पॉजे के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड आज 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं। कल जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही थी तो कच्चा तेल 113 डॉलर से घटर 100 डॉलर के भी नीचे आ गया था। हालांकि आज फिर इसमें तेजी है। 4. डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे मजबूत होकर 93.64 पर आया भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 93.98 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में डॉलर की कमजोरी का असर रुपए पर दिख रहा है। सेंसेक्स कल 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रसोई-गैस का विकल्प बनेगा एथेनॉल:सरकार बना रही खास एथेनॉल-चूल्हे; LPG की किल्लत दूर करने के लिए फैसला किया
    Next Article
    सोना ₹56 रुपए घटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.39 लाख:चांदी में ₹1 हजार रुपए की तेजी, दाम 2.20 लाख रुपए प्रति किलो पहुंचे

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment