SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    सेंसेक्स 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद:निफ्टी भी 602 अंक टूटा, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही

    2 days ago

    शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें… एशियाई बाजार में भी गिरावट अमेरिकी बाजार में 20 मार्च को गिरावट रही क्रूड की कीमतें 1% बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड आज 1% से ज्यादा बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 94.01 पर पहुंचा खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के 48 पैसे गिरकर मुकाबले 94.01 के स्तर पर बंद हुआ है। भारतीय बाजार में FIIs की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 20 मार्च को ₹5,518 करोड़ की नेट बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान ₹5,706 करोड़ की खरीदारी की। अब तक मार्च में FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं। वहीं DIIs ने ₹101,168 करोड़ की खरीदारी की है। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 20 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 112 अंक (0.49%) की तेजी रही, यह 23,114 पर बंद हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोने में आज ₹8 हजार, चांदी में ₹13 हजार गिरावट:ईरान जंग से 24 दिन में सोना ₹20 हजार सस्ता, चांदी ₹47 हजार नीचे आई
    Next Article
    इंपैक्ट फीचर:छोटे शहर से बड़े रिकॉर्ड तक, सीकर के राष्ट्रीय स्तर पर IIT डेस्टिनेशन बनने की कहानी

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment