SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    Share Market Today: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, 1500 अंक से ऊपर उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 300 से ऊपर चढ़ा

    17 hours ago

    Share Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को आई भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 1516.08 अंक या 2.09 परसेंट की बढ़त के साथ 74212.47 पर खुला. इसी तरह से निफ्टी ने 346 अंक या 1.54 परसेंट चढ़कर 22858.65 पर कारोबार की शुरुआत की.

    सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी. कारोबार के अंत तक दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट देखी गई. एक तरफ सेंसेक्स 1836.57 अंक या 2.46 परसेंट गिरकर 72696.39 पर बंद हुआ. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 601.85 अंक या 2.60 परसेंट लुढ़ककर 22512.65 पर आ गया. 

    आज के टॉप गेनर्स 

    आज शुरुआती कारोबार में Shriram Fianance (4.03 percent), Eicher Motors (3.12 Percent), Asian Paints (3.03%), Indigo (2.66%) के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. अच्छी बात यह है कि आज सारे सेक्टर ऑटो से लेकर बैंक, फार्मा, एनर्जी, पीएसयू बैंक 1-2 परसेंट की तेजी के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. HDFC बैंक के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है. 

    शेयर बाजार में आज तेजी की वजहें

    • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना से अगले पांच दिनों तक ईरान के बिजली और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला टालने के लिए कहा है. रिपोर्टों के मुताबिक, यह फैसला अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच हालिया बातचीत के बाद लिया गया. ट्रंप के बयान से संकेत मिलते हैं कि वह अब युद्ध के बजाय डिप्लोमेसी के जरिए विवाद को सुलझाना चाहते हैं. इससे निवेशकों में युद्ध के टलने और जोखिम कम होने का भरोसा फिर से बढ़ रहा है.
    • ट्रंप ने जैसे ही ईरान के तेल और ऊर्जा ठिकानों पर हमला टालने के संकेत दिए, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 14 परसेंट से ज्यादा गिर गईं. यह भारत के लिए एक अच्छी खबर है, जो तेल के आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर है. 
    • इस बीच, HDFC Bank ने भी पूर्व चेयरमैन के इस्तीफे के बाद बाहरी जांच के लिए दो लॉ फर्म्स नियुक्त किए हैं. इस आदेश के बाद बैंक के शेयरों में 2 परसेंट तक की रिकवरी देखी जा रही है.

    एशियाई बाजार

    मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई 225 2.2 परसेंट चढ़कर कारोबार कर रहा है. टॉपिक्स में भी 2.47 परसेंट की बढ़त देखी गई. दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने 3.5 परसेंट की बढ़त हासिल की, जबकि कोस्डैक इंडेक्स में 3.29 परसेंट का उछाल आया है. ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी ऊपर चढ़ा. इसमें लगभग 0.74 परसेंट की बढ़त देखी गई. 

    अमेरिकी शेयर बाजार 

    सोमवार को वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुए. डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 631 अंक 1.38 परसेंट ऊपर चढ़कर 46208.47 पर बंद हुआ. S&P 500 में 1.15 परसेंट का उछाल आया और यह 6581.00 पर बंद हुआ. इसी तरह से नैस्डैक कंपोजिट भी 1.38 परसेंट चढ़कर  21946.76 पर बंद हुआ. 

    ये भी पढ़ें:

    Anil Ambani Fraud Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अनिल अंबानी, बैंकों का बकाया कर्ज निपटाने के लिए कर दी ये डिमांड 

    Click here to Read more
    Prev Article
    Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, चांदी 8500 रुपये फिसली; जानें आज कितना सस्ता हो गया सोना...
    Next Article
    'सिर्फ इस्तीफे से नहीं चलेगा काम', अतनु चक्रवर्ती के इस्‍तीफे पर SEBI का कड़ा रुख, HDFC ने भी उठाया बड़ा कदम

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment