SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    टॉप-10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1 लाख करोड़ घटी:HDFC बैंक टॉप लूजर रहा, वैल्यू ₹56 हजार करोड़ गिरी; HUL का मार्केट कैप भी घटा

    2 days ago

    पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश की टॉप-10 कंपनियों में से पांच को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इन पांच कंपनियों का कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) 1.02 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। सबसे ज्यादा मार HDFC बैंक पर पड़ी है, जिसकी वैल्यू में अकेले 56,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी कंपनियों ने बाजार की गिरावट के बावजूद अपनी वैल्यू बढ़ाई है। HDFC बैंक को 56,124 करोड़ का झटका मार्केट कैप में गिरावट के मामले में HDFC बैंक सबसे आगे रहा। बैंक की वैल्यू 56,124.48 करोड़ रुपए घटकर 12,01,267.28 करोड़ रुपए पर आ गई। इसके अलावा FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की मार्केट वैल्यू में 18,009.62 करोड़ रुपए की कमी आई। बजाज फाइनेंस को 15,338.42 करोड़ रुपए और आईटी सेक्टर की दिग्गज TCS को 7,127.63 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। ICICI बैंक की वैल्यू भी 6,171.72 करोड़ रुपए कम हुई है। रिलायंस और एयरटेल के मार्केट कैप में उछाल गिरावट के इस माहौल में भी 5 कंपनियों ने मुनाफा कमाया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 45,942.75 करोड़ रुपए बढ़कर 19,14,235.92 करोड़ रुपए पहुंच गई। भारती एयरटेल के निवेशकों के लिए भी हफ्ता अच्छा रहा, कंपनी की वैल्यू 24,462.03 करोड़ रुपए बढ़ी। इनके अलावा SBI ने 10,707 करोड़, LIC ने 2,624 करोड़ और इंफोसिस ने 2,473 करोड़ रुपए की बढ़त हासिल की। सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट रही बीते हफ्ते घरेलू शेयर बाजार लगभग सपाट बंद हुआ। BSE सेंसेक्स में 30.96 अंकों यानी 0.04% की मामूली गिरावट रही। वहीं, NSE निफ्टी 36.6 अंक यानी 0.15% नीचे गिरकर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि हफ्ते के पहले तीन दिनों में माहौल पॉजिटिव था, लेकिन गुरुवार को आई तेज गिरावट ने पूरी बढ़त को खत्म कर दिया। आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में काफी वॉलिटिलिटी (उतार-चढ़ाव) देखी गई। मार्केट एक्सपर्ट्स का क्या कहना है? रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के एसवीपी (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने बताया, "बाजार में फिलहाल सावधानी का माहौल है। हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव ने बढ़त को कम कर दिया। निवेशक अब आने वाले समय में ग्लोबल संकेतों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं।" रिलायंस अभी भी देश की नंबर-1 कंपनी मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, TCS, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर आता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 घंटे में हॉर्मुज-स्ट्रेट नहीं खुला तो ईरान पर हमला:ट्रम्प की चेतावनी से शेयर बाजार में डर; इस हफ्ते 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की चाल
    Next Article
    मेटावर्स को ‘भविष्य’ बता रहे थे जुकरबर्ग, अब ‘अतीत’:अरबों डॉलर खर्च करने के बाद भी लोगों से दूर रही वर्चुअल दुनिया; 7.5 लाख करोड़ रु. गंवाए

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment