SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    उधार के रुपए मांगे तो पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया:युवक का आरोप महिला समेत 4 लोगों ने आग लगाई, 8 लाख रुपए लिए थे

    20 hours ago

    सवाई माधोपुर में उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां से जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना सवाई माधोपुर जिले के एक गांव की सोमवार शाम की है। मृतक लोकेश मीणा (28) निवासी भारजा नदी ने मरने से पहले पुलिस को बयान दिया है। जिसमें 2 महिला समेत कुल 4 लोगों पर जलाकर मारने आरोप लगाया है। मामले में थानाधिकारी का कहना है- एक युवक की पेट्रोल डालकर आग लगने से गंभीर झुलसने की सूचना मिली थी। उसे जयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद सही कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी। युवक का दावा- उधारी के रुपए लेने पहुंचा था मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में लोकेश मीणा ने कहा- पास के गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों ने मुझसे करीब 8 लाख रुपए उधार लिए थे।यह रकम मैंने टुकड़ों में दी थी। सोमवार की शाम को जब मैं रकम लेने उनके घर पहुंचा तो लोगों ने मुझे पकड़ लिया। आरोपी वहां खड़ी एक गाड़ी में से बोतल में पेट्रोल निकालकर लाए और मेरे ऊपर डाल दिया। फिर माचिस से आग लगा दी। मैं बचने के लिए इधर- उधर भागता रहा, लेकिन किसी ने नहीं बचाया। आग में मैं गंभीर रूप से झुलस गया। जयपुर में इलाज के दौरान मौत घटना के बाद कुछ लोग लोकेश को लेकर सवाई माधोपुर जिला अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए लोकेश को जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले लोकेश ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में कहा-आरोपियों के परिवार में एक युवती से करीब 2 साल पहले मेरी शादी की बात चली थी, लेकिन मेरी सरकारी नौकरी में सिलेक्शन नहीं होने पर उसने शादी नहीं की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5वीं और 8वीं बोर्ड का 97% से ज्यादा रहा रिजल्ट:74 हजार स्टूडेंट सप्लीमेंट्री आए; साढ़े 6 हजार से अधिक स्टूडेंट का परिणाम रोका
    Next Article
    नई शिक्षा नीति-पेपर पैटर्न बदलाव से राजस्थान में बढ़ा रिजल्ट:सिलेबस अब स्टूडेंट्स के इंटरेस्ट का होने-डिजिटल आईक्यू भी कारण; पांच साल में परिणाम में 14% बढ़ोतरी

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment