SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की मालदीव में बोट पलटी:इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए गए; हादसे में 2 भारतीय लापता

    5 days ago

    रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट पलटने से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है, जहां वे फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उनके प्रवक्ता ने कहा कि सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। उनके साथ बोट पर सवार भारत के दिग्गज रैली ड्राइवर हरि सिंह और उनके एक अन्य दोस्त अब भी लापता हैं। स्थानीय प्रशासन को अंदेशा है कि लंबा समय बीत जाने के कारण उनकी जान जा सकती है। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे मालदीव के फेलिधू एटोल के पास हुई। कोस्ट गार्ड के मुताबिक, हादसा तट से करीब 2 नॉटिकल मील दूर हुआ। स्पीडबोट पर एक कैप्टन और गौतम सिंघानिया समेत कुल 7 लोग सवार थे। इनमें 5 भारतीय, एक ब्रिटिश और एक रूसी नागरिक शामिल थे। रेस्क्यू टीम लापता भारतियों को खोजने की कोशिश कर रही है। इंडियन नेशनल रैली में 5 बार के चैंपियन रहे हैं हरि सिंह गौतम सिंघानिया और हरि सिंह दोनों एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं। सिंघानिया खुद एक प्रोफेशनल रेसर हैं। हरि सिंह, गौतम सिंघानिया के भी बेहद करीबी दोस्त और उनके मोटरस्पोर्ट्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सलाहकार रहे हैं। हरि सिंह को देश के सबसे सफल रैली ड्राइवरों में गिना जाता है। 'द फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर हरि सिंह 1990 के दशक में 5 बार इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप जीत चुके हैं और उन्होंने पहली एशिया जोन रैली चैंपियनशिप भी अपने नाम की है। कई इंटरनेशनल रैली इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, उन्हें जेके टायर मोटरस्पोर्ट के हेड ऑफ ऑपरेशंस के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ चीफ इंस्ट्रक्टर के तौर पर भी काम किया है। मालदीव का द्वीप है फेलिधू जिसके पास हादसा हुआ वी. फेलिधू मालदीव के वावु एटोल का प्रशासनिक केंद्र और एक खूबसूरत द्वीप है। यह राजधानी माले से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। द्वीप पर बुनियादी सुविधाएं, जैसे स्थानीय दुकानें, कुछ गेस्ट हाउस और एक बंदरगाह उपलब्ध हैं। पर्यटन के लिहाज से यह द्वीप स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के शौकीनों के लिए एक पसंदीदा स्थान है, क्योंकि इसके आस-पास का समुद्री जीवन बहुत समृद्ध है। यहाँ के 'फेलिधू कंदु' (चैनल डाइविंग स्पॉट) में शार्क, रे और रंग-बिरंगी मछलियों को देखना एक आम बात है। सिंघानिया के क्लॉथ, रियल एस्टेट सहित कई बिजनेस गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 11 हजार करोड़ रुपए है। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट सहित अन्य बिजनेस हैं। रेडिमेड कपड़ों के बाजार में ग्रुप की मौजूदगी है। यह डेनिम कैटेगरी में भी लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी हाई क्वालिटी डेनिम सप्लाई करती है। अब गौतम सिंघानिया की कंपनी रेमंड के बारे में जानें… रेमंड भारत का एक भरोसेमंद मेंस वियर ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1925 में ठाणे से हुई थी। पहले यह मिल सेना के लिए वर्दी बनाती थी, लेकिन बाद में इसे आम लोगों तक पहुंचाया गया। विजयपत सिंघानिया के समय कंपनी ने तेजी से तरक्की की और छोटे शहरों तक अपने शोरूम खोले। गौतम सिंघानिया ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए कंपनी को मॉडर्न बनाया। उन्होंने नए फैब्रिक, डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर काम किया, जिससे रेमंड की पहचान और मजबूत हुई। आज कंपनी देश के साथ-साथ विदेशों में भी कारोबार कर रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ: प्लेटफॉर्म फीस 19% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹12.50 के बजाय अब ₹14.90 देने होंगे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने आज 20 मार्च से ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 19% बढ़ोतरी की है। यूजर्स को हर ऑर्डर पर ₹12.50 के बजाय अब ₹14.90 यानी ₹2.40 ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। प्लेटफॉर्म फीस हर एक फूड ऑर्डर पर लागू होने वाला ऐडिशनल चार्ज हैं। ये GST, रेस्तरां चार्ज और डिलीवरी फीस से अलग है। जोमैटो रोजाना 20 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंसेक्स 325 अंक चढ़कर 74,533 पर बंद हुआ:निफ्टी भी 112 अंक चढ़ा; क्रूड ऑयल सस्ता होकर 107 डॉलर पर आया
    Next Article
    एयरलाइंस बढ़ा सकती हैं हवाई किराया:बोलीं- मजबूरन लेना पड़ेगा फैसला, एक्स्ट्रा-चार्ज ना लेने के सरकार के निर्देश का विरोध कर रहीं

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment