SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    सेंसेक्स 325 अंक चढ़कर 74,533 पर बंद हुआ:निफ्टी भी 112 अंक चढ़ा; क्रूड ऑयल सस्ता होकर 107 डॉलर पर आया

    5 days ago

    शेयर बाजार में आज यानी 20 मार्च को तेजी रही। सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 112 अंक (0.49%) की तेजी रही, यह 23,114 पर पहुंच गया है। बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में आज सबसे ज्यादा खरीदारी रही। बाजार में तेजी की 2 वजहें अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें… 1. एशियाई बाजार में गिरावट 2. अमेरिकी बाजार में 19 मार्च को गिरावट रही 3. क्रूड की कीमतें 2% गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल पर आया अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। हालांकि अभी भी ये 100 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। ब्रेट क्रूड आज 2% गिरकर 107 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। फारस की खाड़ी से होने वाली सप्लाई रुकने की वजह से ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट के दाम कल 6% से ज्यादा बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए थे। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 146 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। 4. रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 93.24 पर पहुंचा खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 92.63 पर बंद हुआ था। 19 मार्च को छुट्टी होने के कारण करेंसी मार्केट बंद था। शेयर बाजार में कल 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही थी शेयर बाजार में कल 19 मार्च को 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 2497 अंक (3.26%) गिरकर 74,207 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 776 अंक (3.26%) की गिरावट रही, यह 23,002 पर आ गया। इससे पहले 4 जून 2024 को सेंसेक्स 5.74% गिरा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोना इस हफ्ते ₹11 हजार सस्ता, ₹1.47 लाख पर आया:चांदी ₹28 हजार गिरकर ₹2.32 लाख पर पहुंची, डॉलर की डिमांड बढ़ने से गिरे दाम
    Next Article
    रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की मालदीव में बोट पलटी:इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए गए; हादसे में 2 भारतीय लापता

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment